Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस को बडी सफलता, अवैध पिस्टल एवं 19 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Tue, Mar 28, 2023
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस को बडी सफलता, अवैध पिस्टल एवं 19 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में। अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त आरोपियों के संबंध में मुखबिर के माध्यम से प्राप्त हुयी थी सूचना :- मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गाडरवारा अंतर्गत बायपास रोड पर स्थित कबाडे के दुकान के पास दो व्यक्ति खडे हुए है जो अपने पर पिस्टल (माउजर) रखे हुए है जो किसी ग्राहक को बेचने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्तियों को घेराबंदी कर गिरफ्त में लिया गया। पूछताछ पर जिन्होने अपना नाम अभिषेक कौरव पिता जमना प्रसाद कौरव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कैंकरा एवं टीकाराम कहार पिता बब्लू कहार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नीमच थाना पलोहा बड़ा का होना बताया। संदेहीयों की समक्ष गवाहन विधिवत तलाशी लेने पर टीकाराम कहार की कमर एक पिस्टल मय मैग्जीन व उसके लोवर की जेब से 2 जिन्दा कारतूस तथा अभिषेक कौरव की पेंट की जेब से 17 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। उक्त पिस्टल के लाईसेंस के संबंध में पूछने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। मौके पर दोनो आरोपीगण के कब्जे से पृथक-पृथक पिस्टल व कारतूस जप्त कर कब्जा पुलिस में लेकर दोनो आरोपीगण का समक्ष गवाहन विधिवत गिरफ्तार किया गया है। अवैध रूप से पिस्टल एवं जिन्दा कारतूस रखे मिलने पर आरोपीगण के विरूद्ध थाना गाडरवारा में अपराध क्रमांक 285/23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपीगण को माननीय न्यायालय पेश कर जे.आर. प्राप्त की गई है। आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने में इनकी रही मुख्य भूमिका :- अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक गाडरवारा श्री राजपाल सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक पुनीत कटारे, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, भास्कर पटेल, आरक्षक संजय पाँडे, आरक्षक चेतन,दिनेश पटेल, आरक्षक हरिशंकर की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें