Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: नरसिंहपुर, मादक पदार्थ के अवैध कारोबार के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के निर्देशन में नरसिंहपुर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, अवैध रूप से 3 किलोग्राम गांजा रखे जाने वाले एक तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा।

Aditi News Team

Thu, Mar 23, 2023
ब्यूरो रिपोर्ट संदीप राजपूत नरसिंहपुर मादक पदार्थ के अवैध कारोबार के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के निर्देशन में नरसिंहपुर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, अवैध रूप से 3 किलोग्राम गांजा रखे जाने वाले एक तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में मुखबिरों को भी सक्रीय किया जाकर जानकारियों एकत्रित की जा रही है साथ ही थाना स्तर पर पुलिस की विशेष टीम गठित कर लगातार धरपकड की जा रही है। *आरोपी की घेराबंदी कर की गयी धरपकड :-* मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में कपूरी फाटक हाईवे के पास मौजूद है जो अवैध रूप से अपने पास गांजा रखा हुआ है। सूचना पर कार्यवाही करने हेतु थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप मुखबिर के बताए स्थान कपूरी फाटक हाईवे के पास मुखबिर के बताए हुलिया अनुसार एक व्यक्ति मिला जो पुलिस स्टाफ को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़ा गया व्यक्ति द्वारा अपना नाम चंदन पिता उमराव चौधरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम मेख का होना बताया। जिसके पास से मौके पर 3 किलोग्राम गांजा अवैध प्राप्त होने पर जप्त किया गया। उक्त गांजे की कीमत करीब ₹30000 रुपए है थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 196/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *आरोपी को गिरफ्तार करने मे रही इनकी मुख्य भूमिका:-* गांजे के अवैध व्यापार में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने मे निरीक्षक गौरव चाटे, उप निरीक्षक अंकित रावत, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक उमेश्वर पाठक, आरक्षक मेघराज तिवारी, आरक्षक नीलेश दुबे सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें