Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

एम्स भोपाल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

: बंधपत्र का उल्ंलघन करने पर आदतन अपराधी अमन उर्फ विनोद बेन एवं सनी उर्फ बकरा के विरूद्ध 122 जा.फौ. के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये अनुविभागीय दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया प्रतिवेदन

Aditi News Team

Sat, Nov 12, 2022
बंधपत्र का उल्ंलघन करने पर आदतन अपराधी अमन उर्फ विनोद बेन एवं सनी उर्फ बकरा के विरूद्ध 122 जा.फौ. के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये अनुविभागीय दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया प्रतिवेदन प्रस्तुत प्रतिवेदन पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी रांझी ने जारी किया अमन उर्फ विनोद बेन एवं सनी उर्फ बकरा को केन्द्रीय जेल में निरूद्ध कराने का वारंट रांझी पुलिस द्वारा जारी वारंट में दोनों को गिरफ््तार कर कराया गया केंन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थत समस्त राजपत्रित अधिकारियेां एवं थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये सभी को बाउंड ओवर कराने तथा बंधपत्र का उल्लंघन करने पर धारा 122 जा.फो. के तहत कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक राझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्ग निर्देशन में अनुभाग के आदतन अपराधियो के विरूद्ध थाना प्रभारियों के द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है। थाना प्रभारी रांझी श्री सहदेव राम साहू ने बताया कि अमन उर्फ विनोद बेन पिता झलकन बेन उम्र 21 वर्ष निवासी बजरंग नगर रांझी एवं सनी उर्फ बकरा पिता किशोरी लाल चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी बापू नगर रांझी दोनों अपराधी प्रवृत्ति के युवक हैेैं, सनी उर्फ बकरा के विरूद्ध 18 अपराध हत्या, अवैध वसूली, बमबाजी , आर्म्स एक्ट, मारपीट तथा अमन उर्फ विनोद बेन के विरूद्ध 11 अपराध हत्या का प्रयास , अवैध वसूली, बमबाजी, जुआ, आर्म्स एक्ट, के पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। अमन उर्फ विनोद बेन एवं सनी उर्फ बकरा के द्वारा आये दिन घटना कारित की जा रही थी, आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु 110 जा.फोै, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये प्रतिवेदन अनुविभागीय दण्डाधिकारी रांझी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, प्रस्तुत प्रतिवेदन पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी रांझी द्वारा दोनों आदतन अपराधियों को 1 वर्ष तक के लिये परिशांति बनाये रखने के लिये बंधपत्र निष्पादित किया गया था। अमन उर्फ विनोद बेन एवं सनी उर्फ बकरा के द्वारा बंधपत्र का उल्लंघन करने पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी रांझी के समक्ष धारा 122 जाफोै के तहत कार्यवाही करते हुये प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था, आज दिनॉक 12-11-2022 को अनुविभागीय दण्डाधिकारी रांझी द्वारा अमन उर्फ विनोद बेन को दिनॉक 16-3-23 तक के लिये तथा सनी उर्फ बकरा को दिनॉक 20-6-23 तक के लिये वारंट जारी कर केन्द्रीय जेल जबलपुर मे निरूद्ध कराये जाने, जब तक इस बीच छोडे जाने के लिये विधि पूर्वक आदेश न दे दिया जाये, हेतु आदेशित किये जाने पर अमन उर्फ विनोद बेन एवं सनी उर्फ बकरा को जारी वारंट में आज दिनॉक 12-11-2022 को विधिवत गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया हेै।

Tags :

जरूरी खबरें