Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

: बालाघाट हाकफोर्स को नक्सलियों के विरूद्ध मिली बड़ी सफलता विस्फोटक सामग्री सहित अन्य उपकरण बरामद

Aditi News Team

Tue, Nov 8, 2022
बालाघाट। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र में थाना लांजी अर्न्तगत प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दर्रेकसा दलम और मलाजखण्ड दलम के नक्सली सदस्य अवैध शस्त्र एवं गोलाबारूद के दम पर शासन एवं कानून के विरूद्ध लगातार अपनी गतिविधिया संचालित करते हुए पुलिस बल की हत्या करने के आशय से क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उक्त गतिविधियों के विरूद्ध बालाघाट पुलिस द्वारा संचालित नक्सल विरोधी अभियान के तहत सात नवम्‍बर के सुबह लगभग 6:30 बजे मलकुआ जंगल क्षेत्र में सर्चिंग कर रही हाकफोर्स की टीम को एक संदेहास्पद जगह दिखाई देने पर हाकफोर्स की टीम द्वारा सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सुरक्षित ढंग से जमीन के अंदर एक नीले रंग के ड्रम को बाहर निकाला जिसमें नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को नुकसान पहुँचाने तथा हमला कर हत्या करने की नीयत से विस्फोटक सामग्री, विस्फोट करने हेतु प्रयुक्त उपकरण, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोग की सामग्री जमीन में गढ्ढा खोदकर संदिग्ध रूप से रखा गया था। उक्त सामग्रियों को हॉकफोर्स टीम द्वारा बरामद कर आगे की कार्यवाही के लिए थाना लांजी को सौंपा गया। इस घटना के सम्बंध में मलाजखण्ड दलम व दर्रेकसा दलम के सक्रिय सदस्यों के विरूद्ध थाना लांजी में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें