Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

: भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते हुये सटोरिया सुब्रत यादव पकड़ा गया, नगदी 3 लाख 55 हजार 600 रूपये, 4 मोबाईल, एलईडी टीव्ही, सैटअप बाक्स, चैक बुक जप्त

Aditi News Team

Sun, Oct 23, 2022
*भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते हुये सटोरिया सुब्रत यादव पकड़ा गया, नगदी 3 लाख 55 हजार 600 रूपये, 4 मोबाईल, एलईडी टीव्ही, सैटअप बाक्स, चैक बुक जप्त* पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा द्वारा चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौेेरान पतासाजी कर सटोरियों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) को आज दिनंाक 23-10-22 को सूचना मिली कि थाना कोतवाली अंतर्गत समदडिया कॉप्लैक्स के सामने रहने वाला सुब्रत यादव अपने घर से भारत एवं पाकिस्तान के मध्य चल रहे टी-20 वर्ल्डकप के मैच में रनों पर हारजीत का दाव लगवाकर क्रिकेट का सट्टा खिलवा रहा है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला को सूचना की तस्दीक एवं सही पाये जाने पर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किये जाने पर पतासाजी करते हुये योजनाबद्ध तरीके से सुब्रत यादव के घर पर दबिश दी गयी, घर के अंदर एलईडी टीव्ही में चल रहे भारत पाकिस्तान का मैच देखते हुये रूपयो का हारजीत का दंाव लगवाते हुये सुब्रत यादव उम्र 32 वर्ष का मिला , सुब्रत यादव का आईफोन मोबाईल चैक करने पर ‘‘फोन-पे’’ के माध्यम से रूपयों पैसों का लेन देन पाया गया है, कब्जे से 1 आईफोन, 3 एन्ड्राईड मोबाईल एवं नगद 3 लाख 55 हजार 600 रूपये, एक एलईडी टीव्ही, सैटअप बॉक्स, 1 यूनियन बैक की चैक बुक जप्त करते हुये सुब्रत यादव के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। *उल्लेखयीन भूमिका-* क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में अतिरिक्त परीक्षक शहर श्री गोपाल खांडेल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उखरी उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी, सहायक उप निरीक्षक संतराम बागरी, नारायण पटेल, प्रधान आरक्षक हरिओम, आरक्षक अरविंद, लालजी, चालक आरक्षक राहुल एवं सायबर सेल के अमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें