Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

: माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस का अभियान,  जिलेभर में नाईट काम्बिंग गस्त के दौरान 13 स्थाई वारंटी तथा 45 गिरफ्तारी वारंट किए गए तामील,   निगरानी वदमाशों एवं जिला बदर के आरोपियों को किया गया चैक।

Aditi News Team

Fri, Jun 23, 2023
माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस का अभियान, जिलेभर में नाईट काम्बिंग गस्त के दौरान 13 स्थाई वारंटी तथा 45 गिरफ्तारी वारंट किए गए तामील, निगरानी वदमाशों एवं जिला बदर के आरोपियों को किया गया चैक। 09 आरोपियों से 29 लीटर देशी/कच्ची शराब एवं 01 आरोपी से 96 केन बियर अवैध रूप से परिवहन करने पर किया गया जप्त। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर अमित कुमार के निर्देश पर जिला अंतर्गत माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान मुख्य उद्देश्य अपराधियों में पुलिस का खौफ उत्पन्न कराना एवं आम नागरिक को पुलिस की उपस्थिति का सुखद अहसास कराना एवं अपराधों में कमी लाना है। अभियान के तहत जिला अंतर्गत नाईट काम्बिंग गस्त भी की गयी साथ ही स्थायी फरारी/गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड के साथ.साथ जिला बदर अपराधियों की औचक चैकिंग करना इसी के साथ-साथ थानों में लंबित गंभीर अपराधों के आरोपियों की तलाश करना है, अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु असमाजिक तत्वों की धरपकड की जा रही है। ➡️ *नाईट काम्बिंग गस्त आपरेशन के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की घरपकड :-* जिले में चलाये गये नाईट काम्बिंग गस्त आपरेशन के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुये जिलेभर में लंबे समय से फरार चल रहे 13 स्थाई वारंटी एवं 45 गिरफ्तारी वारंटों की तामील करने में सफलता प्राप्त हुयी। नाईट काम्बिंग गस्त के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निगरानी वदमाशों एवं जिला बदर के आरोपियों को किया गया चैक। ➡️ *नशे के अवैध कारोबारियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही जारी :-* जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की मंशानरूप जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही। अभियान के तहत विगत दिवस 10 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट तहत प्रकरण पंजीवद्ध किए जाकर 29 लीटर देशी/कच्ची शराब एवं 96 केन बियर अवैध रूप से परिवहन करने पर किया गया जप्त।

Tags :

जरूरी खबरें