Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: माफिया के विरुद्ध अभियान के तहत जिले में लगातार कार्रवाई जारी।

Aditi News Team

Sun, Apr 23, 2023
माफिया के विरुद्ध अभियान के तहत जिले में लगातार कार्रवाई जारी। थाना ब्यावरा शहर पुलिस टीम ने मुखविर सूचना पर कुल 80 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब एवं 01 यामाहा कंपनी की मोटरसाइकिल कीमती ₹60 हजार रुपए सहित कुल 76 हजार रुपये का मशरूका किया जप्त। अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस कप्तान के अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कड़े निर्देश हैं वहीं लगातार अवैध शराब जब्ती की कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना ब्यावरा शहर की पुलिस टीम ने भी आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जप्त की है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह (भापुसे) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती नेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20/04/2023 को पुलिया के पास इंदौर नाका ब्यावरा में दूधी तरफ से अवैध रूप से शराब बेचने के लिए आ रहा आरोपी प्रदीप कंजर उम्र 32 साल निवासी ग्राम दूधी, थाना कनवास को इंदौर नाका पुलिया के पास ब्यावरा घेराबंदी कर मौके पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हाथ भट्टी की 80 लीटर कच्ची शराब कीमती 16,000 रुपए एक मोटरसाइकिल कंपनी की ₹60,000 जप्त, कुल 76,000 रुपए आरोपी के विरुद्ध थाना ब्यावरा शहर में अपराध क्रमांक 265/22 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें