Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

: यातायात नरसिंहपुर द्वारा ओवरलोड ट्रक पर कराया 50000/ रुपए का जुर्माना

Aditi News Team

Wed, May 31, 2023
यातायात नरसिंहपुर द्वारा ओवरलोड ट्रक पर कराया 50000/ रुपए का जुर्माना उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नियम विरूद्ध वाहन चलाने वलों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना यातायात पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक ट्रक MP20HB 1614 को रोका गया जो चालक अमित उम्र 32 वर्ष निवासी सतना जो अपनी भार क्षमता से अधिक ओवरलोड प्रतीत हुआ। ट्रक में चना रेलवे की पटरी भरी हुई थी, जिसे कांटा कराने पर 15 टन अधिक माल़ भरा होना पाया गया जिसे विधिवत समक्ष गवाहों के पंचनामा तैयार कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा ट्रक मालिक मुकेश विश्वकर्मा निवासी जबलपुर पर ₹50000/ के अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस नरसिंहपुर से सूबेदार पुष्पराज यादव प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह जाट, सत्येंद्र, आरक्षक सत्येंद्र राजपूत, शुभम गर्ग, राजेश सतपुते, राजेंद्र पटेल, पुष्पराज सिंह परिहार एवं राजू पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें