Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

: युवक ने कट्टे से कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या

Aditi News Team

Wed, Feb 22, 2023
युवक ने कट्टे से कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या   थाना प्रभारी बेलखेडा श्री सुखदेव धुर्वे ने बताया कि आज दिनाॅक 22-2-23 को सुबह 8 बजे ग्राम कूडा टम्पाल में एक युवक के मृत पडे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को गिरीवर सिंह लडिया उम्र 57 वर्ष निवासी मोहास बढईया खेडा ठेमी जिला नरसिंहपुर ने बताया कि उसका बेटा फूलसिंह लडिया उम्र 25 वर्ष का मजदूरी करता था जो दिनाॅक 19-2-23 को सुबह 10 बजे अपनी मोटर सायकिल से गोटेगाॅव जाने हेतु निकला था, घर वापस नहीं लौटा था। दिनाॅक 21-2-23 की रात 8 बजे कूडा टम्पाल निवासी उसके दामाद लक्ष्मण ने उसे फोन कर बताया कि फूल सिंह शराब के नशे में हाथ में कट्टा लिये आया एवं उससे विवाद करते हुये झूमा झटकी किया है। जानकारी मिलने पर वह अपने भतीजे के साथ दामाद के घर कूडा टम्पाल पहुंचा जहाॅ उसका बेट फूल सिंह नहीं था, दामाद ने बताया कि फूल सिंह झूमाझटकी कर भाग गया है। वह रात मे दामाद के घर मे ही सो गया था सुबह मटर तोडने वाले राहगीरो ने उसके दामाद को आवाज लगाकर कहा कि घर के बाहर रोड पर कोई पडा है, उसने बाहर जाकर देखा तो रेाड पर उसका बेटा फूल सिंह चित्त हालत मे पडा था घुटने के पास कट्टा पडा था, हाथ में काले धुआ का निशान था, कनपटी में गोली लगने से बेटे फूल सिंह की मृत्यु हेा गयी है। घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर एसडीओपी पाटन सुश्री सारिका पाण्डे एवं एफएसएल डाक्टर नीता जैन मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हयुे मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। प्रारम्भिक पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि मृत फूलसिंह अधिक शराब पीने के आदि था।

Tags :

जरूरी खबरें