Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

: शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ ने टैगोर गार्डन में चाकू खोस कर घूम रहे युवक को पकड़कर कार्यवाही हेतु किया कैंट थाने के सुपुर्द

Aditi News Team

Sun, Apr 16, 2023
‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ ने टैगोर गार्डन में चाकू खोस कर घूम रहे युवक को पकड़कर कार्यवाही हेतु किया कैंट थाने के सुपुर्द*   जबलपुर को छेडछाड मुक्त करने और बेटियो के लिये सुरक्षित शहर बनाने की दिशा मे तथा महिलाओ/ंबालिकाओ ंकी सुरक्षा और सम्मान की दृिष्ट से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी द्वारा अभिनव पहल करते हुये ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ का गठन कर शुभारंभ किया गया है। आज दिनॉेक 16-4-2023 को एकादशी पर्व होने के कारण ग्वारीघाट क्षेत्र में ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ की टीम के द्वारा भ्रमण करते हुये यातायात व्यवस्था की गयी। आज शाम को टैगोर गार्डन में भ्रमण के दौरान गार्डन के अंदर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 3 लडकों को चैक किया गया तो एक लड़का कमर में बटनदार चायना चाकू खोंसे मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम आयुष यादव उम्र 18 वर्ष निवासी संजय नगर अधारताल बताया। आयुष यादव को थाना कैंट कें सुपुर्द टीम के द्वारा किया गया , थाना कैंट में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।   उल्लेखनीय भूमिका- गार्डन में चाकू खोंसकर घूमते हुये युवक को रंगे हाथ पकडने में टीम प्रभारी उप निरीक्षक निकिता शुक्ला, आरक्षक रतिराम, सुमन सौरभ, महिला आरक्षक जागृति पाण्डे, वर्षा ,खरे, भागवती द्विवेदी, मोनिका बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें