Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: सूने मकान का ताला तोडकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चुराये हुये 2 एलपीजी गैस सिलेंडर, इंडेक्शन चूल्हा, होम थियेटर तथा एक एक्टीवा जप्त

Aditi News Team

Mon, Jun 5, 2023
सूने मकान का ताला तोडकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चुराये हुये 2 एलपीजी गैस सिलेंडर, इंडेक्शन चूल्हा, होम थियेटर तथा एक एक्टीवा जप्त थाना अधारताल में दिनॉक 2-6-23 को चन्नूराम बागरी उम्र 53 वर्ष निवासी डीडी कालोनी रांझी ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी भतीजी वंदना बागरी सन सिटी अधारताल मे रहती है जो दिनॉक 28-5-23 को घर में ताला लगाकर गॉव गयी है। दिनॉक2-6-23 को उसके रिश्तेदार महेन्द्र ंिसह ने सूचना दी कि वंदना के घर का ताला टूटा है।सूचना पाकर वह भतीजी के साथ पहुंचा तो देखा कि भतीजी के घर के ताले टूटे थे। अंदर सामान बिखरा था 2 गैस सिलेण्डर, 1 होम थियेटर, इंडक्शन गायब था। कोई अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडकर गैस सिलेण्डर, होम थियेटर, इंडक्शन चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 678/24 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये मोह क़ासिम पिता मोह अतीक उम्र 24 साल निवासी आनंद नगर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी जिसने सन सिटी अधारताल के सूने मकान का ताला तोड़कर 02 नग एलपीजी गैस सिलेंडर, एक इंडेक्शन चूल्हा, एक होम थियेेटर तथा दिनांक 28/02/23 की रात्रि मे एक लाल रंग की एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशादेही पर चुराई हुई 02 नग एलपीजी गैस सिलेंडर, एक इंडेक्शन चूल्हा, एक होम थियेटर तथा एक लाल रंग की एक्टीवा जप्त करते हुये आरोपी की थाना अधारताल में पंजीबद्ध अपराध 678/24 धारा 457, 380 भादवि तथा 269/23 धारा 379 भादवि के अपराध में गिरफ्तारी करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।   *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को गिरफ्तार कर चुराया हुआ मशरूका जप्त करने में उप निरीक्षक भरत सिंह, समद खान, सहायक उप निरीक्षक रामसनेह शर्मा, प्रधान आरक्षक मोहन थापा, जितेन्द्र तिवारी, आरक्षक पंकज सिंह, राजेश केवट की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें