Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

: हत्या के आरोपी को 24 धण्टे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

Aditi News Team

Wed, Nov 2, 2022
थाना मैनपुर की त्वरित कार्यवाही गरियाबंद- प्रार्थी द्रोणाचार्य द्वारा रिपोर्ट दर्ज करया गया कि दिनांक 01.11.2022 के रात्रि लगभग 07/08 बजे थाना मैनपुर क्षेत्र के ग्राम कोसमी द में रविशंकर उर्फ बिल्ला के घर के सामने उसके ससूर सरजु व साला चित्रकुमार चक्रधारी व पड़ोसी टेकराम गाड़ा के द्वारा रविशंकर उर्फ बिल्ला के साथ मामुली झगड़ा विवाद पर लाठी,डण्डा व लोहे के राड से मार कर हत्या कर फरार हो गया है। उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना मैनपुर में आरोपीयों के विरूद्ध अपराध क्र.113 /22 धारा 302ए 34 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले के दिशा.निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंन्द्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर श्री अनुज कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी मैनपुर हमराह स्टाफ के आरोपीयों के पतासाजी पर रवाना हुआ था पतासाजी दौरान संदेही 01) सरजु चक्रधारी पिता ठेलसिंह चक्रधारी उम्र 52 साल 02) चित्रकुमार चक्रधारी पिता सरजु चक्रधारी उम्र 25 साल 03) टेकराम गाड़ा पिता सुनाराम गाड़ा उम्र 29 साल निवासी ग्राम कोसमी को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किये तीनो संदेहियों द्वारा अपना अपराध स्वीकार किये । अपराध में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा व लोहे का राड को आरोपीयों के निशानदेही पर जप्त किया गया । प्रकरण केआरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक ताराचंद रजक, सउनि यदुराज ठाकुर साहु, रंजित साहु,हरिशचंद ध्रुव, महेन्द्र कुमार साहु एवं आरक्षक संजय सुर्यवंशी, कोमल सोनकर, जय किशन यादव, राकेश टण्डन, जितेन्द्र परीहार पेखन ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही। नाम आरोपी 01) सरजु चक्रधारी पिता ठेलसिंह चक्रधारी उम्र 52 साल 02) चित्रकुमार चक्रधारी पिता सरजु चक्रधारी उम्र 25 साल 03) टेकराम गाड़ा पिता सुनाराम गाड़ा उम्र 29 साल निवासी ग्राम कोसमी

Tags :

जरूरी खबरें