Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: अवैध रूप से विक्रय हेतु रखी 1350 पाव देशी शराब कीमती 1 लाख 32 हजार रूपये की जप्त

Aditi News Team

Sat, Mar 23, 2024
अवैध रूप से विक्रय हेतु रखी 1350 पाव देशी शराब कीमती 1 लाख 32 हजार रूपये की जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा वं एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना शहपुरा की टीम द्वारा अवैध रूप से विक्रय हेतु रखी 1350 पाव देशी शराब कीमती 1 लाख 32 हजार रूपये की जप्त की गयी है। थाना प्रभारी शहपुरा प्रशिक्षु (भा.पु.से.) श्री आदित्य पटले ने बताया कि देर रात विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकरी में रामजानकी मंदिर के बाजू में गांव का बलराम लोधी (ठाकुर) अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध शराब बेचने के फिराक में रखे हुए है, सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान ग्राम टिकरी में रामजानकी मंदिर के बाजू में दबिश दी गई जहां खड़ा बलराम लोधी पुलिस को देखकर भागा जिसे पकड़ने की कोशिश की गयी, बलराम रात में अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो भाग गया, रामजानकी मंदिर के पीछे बाडी के किनारे खाकी रंग के 27 कार्टून में 1350 पाव देशी शराब के कीमती लगभग 1 लाख 32 हजार रुपये की जप्त करते हुऐ आरोपी बलराम लोधी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये बलराम लोधी की तलाश जारी है।   *उल्लेखनीय भूमिका:-* अवैध शराब जप्त करने में सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक दिनेश विश्वकर्मा, रोहित सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें