Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

: हत्या के प्रयास के आरोपी कृष्णा साहू को सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, Nov 10, 2022
थाना  सिटी कोतवाली मुंगेली में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 619/22 धारा 294, 506, 323 भादस दर्ज, धारा 307 जोड़ी गई प्रार्थी जयराम साहू पिता खेलन साहू उम्र 36 साल साकिन नवागांव टेमरी थाना मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के भतीजा जलेश साहू को आरोपी कृष्णा साहू के द्वारा खलिहान में धान खरही रखने की विवाद को लेकर डंडा से सिर में वार किया गया जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 619/22 धारा 294, 506, 323 भादस दर्ज कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में आहत के सिर पर आयी चोंट गंभीर प्रकृति का होने से प्रकरण में धारा 307 जोड़ी गई है । प्रकरण के आरोपी कृष्णा राम पिता स्व. श्री समोधी साहू उम्र 60 साल साकिन ग्राम नवागांव टेमरी थाना मुंगेली को वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव पाण्डेय, सउनि रघुबीर सिंह राजपूत, आरक्षक दुर्गेश यादव, योगेश यादव का विशेष योगदान रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें