Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: युवक पर चाकू से हमला करने वाले 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Sat, Dec 30, 2023
युवक पर चाकू से हमला करने वाले 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में जबलपुर।थाना माढ़ोताल में दिनंाक 29-12-23 की रात्रि अंकित सेन उम्र 24 वर्ष निवासी जय मां वेयर हाउस टोयोटा शोरूम के सामने ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बिडी कालोनी हर्रई जिला दमोह का निवासी है जय मां वेयर हाउस कटंगी रोड में रहकर मजदूरी करता है दिनंाक 29-12-23 की रात लगभग 9 बजे वह वेयर हाउस में काम कर रहा था 4 लड़के जो अपना नाम शुभम कोल, मोहित गोटिया, अमित ठाकुर एवं विेशेष रैकवार बता रहे थे उससे काम के लिये पूछे, उसने काम के लिये मना किया तो चारों एक राय होकर गाली गलौज करने लगे, उसने गालियां देेने से मना किया तो चारों हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे, विशेष रैकवार ने चाकू निकाला और शिवम कोल, मोहित गोटिया अमित ठाकुर ने विशेष से कहा कि इसे जान से खत्म कर दो, विशेष रैकवार ने जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमलाकर चेहरे, हाथ में चोट पहुॅचा दी वेयर हाउस में काम करने वाले लोगों ने बीच बचाव किया तो चारों भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 294, 307, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.एस. गोठरिया के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी माढोताल श्री विपिन ताम्रकार के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी मोहित उर्फ भूरा कोल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सूरतलाई , अमित ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी कान्हा परिसर ग्राम कठोंदा, शुभम कोल उम्र 20 वर्ष निवासी सूरतलाई को अभिरक्षा में लेते हुये फरार आरोपी विशेष रैकवार की तलाश जारी है।

Tags :

जरूरी खबरें