Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

: महिला से दुष्कृत्य के मामले फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गठित की गयी विशेष टीम, पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार के नगद इनाम की घोषणा

Aditi News Team

Tue, Sep 3, 2024
महिला से दुष्कृत्य के मामले फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गठित की गयी विशेष टीम, पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार के नगद इनाम की घोषणा महिला थाना नरसिंहपुर में महिला फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि उसके साथ नरसिंहपुर निवासी हुसैन पठान दुष्कृत्य किया गया है। महिला की रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही की जाकर अपराध क्रमांक 24/2024 धारा 376, 376 (2) (एन) 506 भादवि 3 (1) (w) (ii), 3(2)(va) एस.सी./एस.टी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी घटना दिनांक से चल रहा है फरार :- उक्त प्रकरण का अरोपी हुसैन पठान निवासी नरसिंहपुर घटना दिनांक 13.07.2024 से फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा विशेष जांच दल का गठन किया जाकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार के नगद इनाम किया गया घोषित :दुष्कृत्य के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे फरार आरोपी हुसैन पठान की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा 10 हजार के नगद इनाम की घोषणा की गयी है। आरोपी की गिरफतारी हेतु सूचना देने वाले व्यक्ति का पहचान एवं नाम गुप्त रखा जावेगा।

Tags :

जरूरी खबरें