Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: नरसिंहपुर,थाना सुआतला अंतर्गत झिराघाटी चेकपोस्ट पर लगभग 17 लाख नगद जप्त।

Aditi News Team

Sat, Mar 30, 2024
नरसिंहपुर,लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु की जा रही कार्यवाहियों के तहत जिला कलेक्टर, श्रीमति शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में एफएसटी एवं पुलिस टीम को बड़ी सफलता, थाना सुआतला अंतर्गत झिराघाटी चेकपोस्ट पर लगभग 17 लाख नगद जप्त। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव-2024 को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में 17 स्थानों पर नाकाबंदी की जाकर सर्चिंग अभियान चलाया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जा रही है। इसी प्रकार जिले में 14 एफएसटी भी लगायी गयी है जो निरंतर क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 120 तेन्दूखेडा अंतर्गत थाना सुआतला क्षेत्र अंतर्गत एसएसटी, एफएसटी-3 एवं पुलिस टीम द्वारा झिराघाटी चेकपोस्ट पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रहा थी इसी दौरान सागर की ओर से एक टाटा कंपनी की कार क्रमांक एमपी 04 टीए 4612 को चेकपोस्ट पर रोककर वाहन चालक का नाम पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम प्रदीप राठौर पिता जयप्रकाश राठौर उम्र 48 साल निवासी आटाकस मोहल्ला सीहोर बताया गया इसके उपरान्त वाहन की तलाशी लेने पर उसे 1699500/-रूपये नगद पाये जाने पर संबंधित से आवश्यक दस्तावेज पूछे जाने पर उसके द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत न करने से रूपये जप्त किया जाकर जांच में लिये गये है। उक्त कार्यवाही में एफएसटी प्रभारी गौरव बानखेडे एवं थाना प्रभारी, निरीक्षक अनुपमा शर्मा, उप निरीक्षक अंकित रावत, विजय धुर्वे, एएसआई मालवीय, प्रधान आरक्षक जितेंद्र पटेल आरक्षक सोहन, सत्येंद्र बैन, की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें