Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: नरसिंहपुर, आबकारी विभाग द्धारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

Aditi News Team

Wed, Nov 8, 2023
आबकारी विभाग द्धारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही नरसिंहपुर।विधानसभा निर्वाचन- 2023 को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को आबकारी विभाग द्वारा वृत गाडरवारा के ग्राम टेकापार एवं कौड़िया में दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 26 पाव अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की एवं 60 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की। जब्त की गई अवैध मदिरा का अनुमानित मूल्य 6760 रूपये है। इस दौरान अवैध मदिरा से संबंधित दो आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबाकारी अधिनियम 1915 के तहत दर्ज किये गये।

Tags :

जरूरी खबरें