Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: थाना स्टेशनगंज पुलिस की कार्यवाही, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्त में

Aditi News Team

Sun, Oct 1, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले मे गुण्डे, बदमाशों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत थाना स्टेशनगंज पुलिस की कार्यवाही, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्त में । उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के व्यापार, अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, गुण्डे एवं बदमाशों की धरपकड एवं अपराध तथा अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में "आपरेशन प्रहार" चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानो में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है । एक अवैध देशी पिस्टल के साथ एक आरोपी थाना स्टेशनगंज पुलिस की गिरफ्त में :- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में गुण्डा एवं वदमाशों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा घेराबंदी कर अजय उर्फ अज्जू पिता देवी यादव उम्र 20 साल निवासी खमरिया नरसिंहपुर को गिरफ्त में लेकर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, 01 कारतूस जप्त करने में सफलता प्राप्त हुयी है । आरोपी के विरूद्ध थाना स्टेशनगंज में अपराध क्रमांक 861 /23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीवद्ध किया जाकर कार्यवाही की गयी है । आरोपियों की गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :- थाना स्टेशनगंज अंतर्गत अवैध आग्नेय शस्त्र के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी, स्टेशनगंज निरी.सहदेव राम साहू के मार्गदर्शन में उनि.संग्राम सिंह, आरक्षक श्रेय अवस्थी,आर.प्रशांत राजपूत,आर.लक्ष्मी नागपुरे,आर.नंदकिशोर,आर.बलवीर ,आर.पूरन मेहरा ।

Tags :

जरूरी खबरें