Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: करेली अंतर्गत सट्टा पट्टी काटते एक आरोपी पकड़ाया, लगभग 6710 रुपये नगद एवं सट्टा लिखने की सामग्री जप्त।

Aditi News Team

Wed, Aug 7, 2024
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जुआ/सट्टे के कारोबार के विरूद्ध चलाया जा रहा विशेष अभियान, थाना करेली अंतर्गत सट्टा पट्टी काटते एक आरोपी पकड़ाया, लगभग 6710 रुपये नगद एवं सट्टा लिखने की सामग्री जप्त उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ/सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु अवैध कारोबारियों की धरपकड एवं अपराध एवं अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले के सभी एसडीओपीयों के मार्गदर्शन में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जुआ/सट्टा के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की धरपकड की जा रही है। जिला अंतर्गत जुआ/सट्टा के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों की सूचना प्राप्त करने हेतु सक्रीय किए गए है मुखबिर :- जिला अंर्तगत चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुखबिर तंत्र को सक्रीय कर सूचना एकत्रित की जा रही है। सूचना प्राप्त होते ही विशेष टीमों का गठन कर जिले में सक्रीय सटोरियों एवं जुआडियों की लगातार धरपकड की जा रही है। थाना करेली अंर्तगत, एक सटोरिया पुलिस की पकड़ मे :- मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 6 अगस्त 2024 को आरोपी मभगवानदास उर्फ बबलू छीपा निवासी राजेन्द्र वार्ड करेली, जिला नरसिंहपुर द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर लाभ अर्जित करते पाये जाने पर उसके पास से नगदी 6710 रुपये, सट्टा पट्टी एवं एक डॉट पेन जप्त कर उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 665/2024 धारा 4 (क) सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें