Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: झिकोली चैक पोस्ट पर लगभग दो लाख रुपये की राशि ज़ब्त

Aditi News Team

Wed, Apr 3, 2024
झिकोली चैक पोस्ट पर लगभग दो लाख रुपये की राशि ज़ब्त नरसिंहपुर।लोकसभा निर्वाचन- 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रुप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले में एसएसटी द्वारा लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 121- गाडरवारा के अंतर्गत ग्राम झिकोली में बनाये गये एसएसटी चैक पोस्ट पर वाहनों की चैकिंग के दौरान बुधवार 3 अप्रैल 2024 को सफेद रंग की हुइंई कंपनी की वेन्यू माडल का वाहन क्रमांक एमपी 38 सीए 4097 में श्री साहब सिंह लोधी निवासी ग्राम बीन्झा पांजरा से एक लाख 94 हजार 900 रुपये नकद राशि जब्त की। जांच के दौरान उनके पास कोई वैध दस्तावेज प्राप्त नहीं मिलने पर जप्ती की कार्यवाही की गई।

Tags :

जरूरी खबरें