Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: भोपाल ,पेटीएम का कर्मचारी बन कर व्यापारियों से लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने गंजबसोदा विदिशा से किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, Jan 4, 2024
भोपाल ,पेटीएम का कर्मचारी बन कर व्यापारियों से लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने गंजबसोदा विदिशा से किया गिरफ्तार- ● आरोपी व्यापारियों को पेटीएम (साउंड बॉक्स) मशीन ठीक करने के नाम पर बनाता था निशाना । ● आरोपी था पूर्व में पेटीएम कंपनी का कर्मचारी । ● आरोपी द्वारा छोटे व्यापारियों व सड़क किनारे ठेले लगाने वाले लोगों को बनाया जाता था निशाना । ● आरोपी पेटीएम कर्मचारी बन कर पेटीएम (साउंड बॉक्स) मशीन की समस्याओं को ठीक करने के नाम पर लोगो के साथ करता था धोखाधड़ी । ● आरोपी हमेशा अपने गले में पेटीएम कंपनी का आईडी कार्ड डालकर करता था धोखाधड़ी । ● आरोपी ने भोपाल शहर व आसपास के जिलो में कई व्यापारियों को बनाया निशाना । पुलिस आयुक्त (CP) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री अनुराग शर्मा के दिशा निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त (DCP) अपराध श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अति. पुलिस उपायुक्त(Add DCP) श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त(ACP) सायबर श्री सुजीत तिवारी के दिशा निर्देशन में सायबर क्राईम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम द्वारा आवेदक नीरज बाधवानी निवासी बैरागढ़ भोपाल के साथ पेटीएम कर्मचारी बन कर पेटीएम (साउंड बॉक्स )मशीन को ठीक करने के पर 48,000/- रुपये की धोखाधड़ी करने वाले व पूर्व में थाना अवधपुरी,छोला मंदिर के मामलों में चल रहे फरार आरोपी को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने गंज बसोदा विदिशा से किया गिरफ्तार| ● घटनाक्रम :- आवेदक नीरज बाधवानी की शिकायत आवेदक पर जाँच उपरांत अपराध धारा – 420 भादवि की कायम कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही करते हुए गंजबासौदा विदिशा से आरोपी रवि विश्वकर्मा को किया गया गिरफ्तार । तरीका वारदात:- आरोपी व्दारा छोटे व्यापारियों व सड़क किनारे ठेले लगाने वाले लोगों को पेटीएम कर्मचारी बन कर पेटीएम (साउंड बॉक्स) मशीन की समस्याओं को ठीक करने के नाम पर लोगो के साथ धोखाधड़ी करता था । आरोपी व्यापारियो से धोखाधङी के पैसे किसी भी ऑनलाइन क्योस्क के खाता पर ट्राँशफर कराकर आनलाइन क्योस्क के दुकानदारो से पैसे कैश लेकर धोखाधङी करता था । पुलिस कार्यवाही:- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मैदानी स्तर पर प्राप्त साक्ष्यो एंव तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से पेटीएम कार्मचारी बनकर धोखाधडी करने वाले आरोपी को गंजबासौदा विदिशा से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक पेटीएम का आई डी कार्ड व चार सिम को जप्त किया गया । पुलिस टीम:- उनि प्रमोद शर्मा , का.प्र.आर.182 तेजराम सिहँ, आर. 4112 सुनील सिलावट, 4113 राघवेन्द्र सिहँ, आर 1344 हऱीश पटेल. आर.3919 अशोक शर्मा, आर 2013 रविन्द्र रधुवंशी -: नाम आरोपीगण:- क्रं. नाम आरोपी शिक्षा अपराध में भूमिका 1 रवि विश्वकर्मा पिता श्रीकिशन विश्वकर्मा उम्र-27 वर्ष निवासी–म.नं 122/6 शिवनगर कालोनी छोलामदिर भोपाल । 10 वी पेटीम कर्मचारी बनकर व्यापारियो के साथ धोखाधङी करना । अपराधिक रिकार्ड क्रं. नाम आरोपी अपराधिक रिकार्ड 1 रवि विश्वकर्मा पिता श्रीकिशन विश्वकर्मा उम्र-27वर्ष निवासी–म.नं122/6शिवनगर कालोनी छोलामदिर भोपाल । थाना अवधपुरी अप.क्र.-223/23, थाना छोला मदिर एवं थाना क्राइम ब्राँच-अप.क्र.-134/2022 नोट- सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दे।  

Tags :

जरूरी खबरें