Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

तीन दिवसीय आवासीय शिविर में बच्चों को दिए गए संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के संदेश

: भोपाल,थाना तलैया पुलिस ने शातिर वाहन चोरो को किया गिरफ्तार,वाहन चोरो से तीन दो पहिया वाहन बरामद, वाहन चोर पुर्व में भी वाहन चोरी में हो चुका है बंद

Aditi News Team

Sat, Dec 9, 2023
भोपाल,थाना तलैया पुलिस ने शातिर वाहन चोरो को किया गिरफ्तार,वाहन चोरो से तीन दो पहिया वाहन बरामद, वाहन चोर पुर्व में भी वाहन चोरी में हो चुका है बंद पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा वाहन चोरी की रोकथाम एवं चोरों की धरपकड़ हेतु दिशा गए दिशा निर्देश के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्री रियाज इकबाल के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस उपायुक्त सुश्री अनिता प्रभा शर्मा के नेतृत्व में थाना तलैया भोपाल पुलिस के व्दारा वाहन चोरो को गिरफ्तार कर 03 दो पहिया वाहन कुल कीमती 1.20 लाख रू का मशरूका जप्त करने में सफलता मिली है।   थाना तलैया में लगातार हो रही बाहन चोरी के मामले में वरिष्ठ अधिकारियो के व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में मजबूत मुखबीर सूचना तंत्र के माध्यम से मय चोरी के बाहन चलाते हुऐ आरोपी *मोह.असद व अकरम खान* को थाना तलैया में गठित टीम के व्दारा टोलवाली मस्जिद के पास थाना तलैया क्षेत्र से पकडा गया व गिरफ्तार किया गया ।   आरोपीगणो के व्दारा बाहनो को चोरी कर स्वंय उपयोग करते थे तथा फिर वाहन को लावरिश हालत में सूने स्थानो में छोड दिया जाता था l   *आरोपी का नाम पता व अपराधिक रिकार्ड की जानकारी -* नाम आरोपी - मोह. असद पिता मो. इरफान उम्र 19 वर्ष नि. इदरीश भाई का किराये का मकान दुलीचंद का बाद फूटा मकबरा थाना हनुमानगंज भोपाल वेल्डिग का काम कवाड खाने पर करता है , तथा काम मिलने पर घुम फिर भी काम करता था जो पुर्व में भी वाहन चोरी में गिरफ्तार किया गया है ।   *पुर्व के अपराधिक रिकार्ड*   1- अपराध क्र. 298/23 धारा 379 भादवि. थाना हनुमानगंज भोपाल   2- अपराध क्र. 241/23 धारा 379 भादवि. थाना गौतम नगर भोपाल   3- अपराध क्र. 397/23 धारा 379 भादवि. थाना गौतम नगर भोपाल   *वर्तमान में चोरी में पकडे गये अपराध के वाहन*   1- अपराध क्र. 315/23 धारा 379 भादवि , थाना तलैया भोपाल 2- अपराध क्र. 379/ 23 धारा 379 भादवि. थाना तलैया भोपाल 3- अपराध.क्र. 391/23 धारा 379 भादवि थाना तलैया भोपाल   *नाम आरोपी -* अकरम खान पिता सलीम खान उम्र 19 वर्ष नि. मनं. 27 गली नं. 02 कारगिल कालोनी बैरसिया रोड भोपाल हाल पता मेहदी वाली गली तलैया भोपाल का मजदुरी का काम करता है ।   पुर्व का अपराधिर्क रिकार्ड नही मिला वर्तमान में निम्न अपराधो में लिप्त पाया गया 1- अपराध क्र. 315/23 धारा 379 भादवि , थाना तलैया भोपाल 2- अपराध.क्र. 391/23 धारा 379 भादवि थाना तलैया भोपाल सराहनीय कार्यवाही --- वाहन चोरो की पतारसी , गिरफ्तारी व बरामदगी में सहयोग व कार्यवाही करने में थाना प्रभारी तलैया निरीक्षक चतुरभुज राठौर , उप निरीक्षक कर्मवीर सिह , उपनिरीक्षक बी.एस. काकोडिया , प्र.आर. 2453 गजराज सिंह , आर. 495 राकेश पार्गी , आर. 3787 अंकुर शर्मा , आर. 3370 महेन्द्र लोधी, महत्वपूर्ण भुमिका रही है ।

Tags :

जरूरी खबरें