Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: इंदौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,तस्करों से 7 करोड़ 69 लाख रुपये कीमत की 7.695 KG अवैध ब्राउन शुगर की जप्त।

Aditi News Team

Fri, Mar 29, 2024
अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध इंदौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, तस्करों से 7 करोड़ 69 लाख रुपये कीमत की 7.695 KG अवैध ब्राउन शुगर की जप्त। आरोपी प्रतापगढ (राजस्थान) से लाकर हावड़ा कलकत्ता ले जाने वाले थे अवैध ब्राउन शुगर। पुलिस थाना परदेशीपुरा इंदौर की पूर्ण सतर्कता व संवेदनशील कार्यवाही में, अवैध ब्राउन शुगर को तस्करी के लिए ले जाने के पूर्व ही आ गए पुलिस की गिरफ्त में। इंदौर के पुलिस थाना परदेशीपुरा को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब उन्होंने थाना क्षेत्र में भ्रणण करते समय 02 व्यक्तियों को संदिग्ध स्थिति में एक वजनदार बैग लेकर जाते हुए पकड़ा। जिनको रोककर नाम पता पूछा जिन्होंने अपने नाम परसराम व धर्मेन्द्र बताये। पुलिस द्वारा इनके बैग को चैक करने पर ब्राउन शुगर कुल 7.695 किलोग्राम मिली, जिसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7,69,50,000 रुपए (सात करोड उनहत्तर लाख पचास हजार रूपये) है, को विधिवत जप्त किया गया। ये दोनों आरोपी प्रतापगढ़ राजस्थान से तस्करी करके ब्राउन शुगर लाये थे जिसे वो हावडा कलकत्ता छोडने के लिये जा रहे थे, कि इंदौर पुलिस थाना परदेशीपुरा की सतर्कता पूर्वक की जा रही कार्यवाही में गिरफ्त में आ गए। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है , जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।

Tags :

जरूरी खबरें