Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

: लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही रंगे हाथ 40हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी को पकड़ा

Aditi News Team

Sun, Oct 8, 2023
लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही रंगे हाथ 40हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी को पकड़ा महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी को लोकायुक्त टीम सागर ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ाया है। लोकायुक्त की कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया और दफ्तर से कई कर्मचारी गायब हो गए। परियोजना अधिकारी यह रिश्वत राशि आंगनबाड़ी सहायिका को कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नत करने के लिए ली थी जिसके चलते शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि निवाड़ी जिले के माडोर गांव सोहनलाल शर्मा पुत्र ज्ञानेश कुमार शर्मा ने लोकायुक्त पुलिस सागर में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि उनकी साली कृष्णा शर्मा सहायिका के पद पर कार्यरत है और उसे कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नत करने के एवज में 40 हजार रूपये की मांग परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी द्वारा की जा रही है। रंगे हाथों 40 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा. शिकायत की पुष्टि होने के बाद यह रिश्वत रूपी राशि 40 हजार रूपये 6 अक्टूबर को देना तय हुआ। कार्यालय जैसे ही परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी पहुंचे, तो केमिकल लगे हुए लोकायुक्त टीम द्वारा दिए गए यह नोट शिकायतकर्ता सोहनलाल परियोजना अधिकारी को थमा दिए । रूपये देने के बाद जैसे ही शिकायतकर्ता ने इशारा किया, तो पहले से मौजूद टीम वहां पहुंच गई। इसके बाद टीम ने परियोजना अधिकारी के हाथ धुलाए और कार्रवाई शुरू कर दी। लोकायुक्त टीम ने आरोपित परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी के विरूद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुए जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान डीएसपी मंजू सिंह, निरीक्षक केपीएस बेन, निरीक्षक रोशनी जैन, प्रधान आरक्षक शरीफ खान, संतोष गोस्वामी, नीलेश, सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें