Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: नरसिंहपुर, चीचली पुलिस को बड़ी सफलता, सूने घर में ताला तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में,

Aditi News Team

Wed, Feb 28, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के निर्देशन में थाना चीचली पुलिस को बड़ी सफलता, सूने घर में ताला तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में, गिरफ्तार आरापियों से उनके द्वारा चोरी किये गये 90 हजार रूपये के सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य मशरूका जप्त। पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार, द्वारा सभी थाना क्षेत्रो मे घटित हुई चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा था, अभियान के तारतम्य मे संपत्ति संबंधी अपराधियो एवं जेल रिहाई चैकिंग तथा ढाबा, होटल, धर्मशाला, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की लगातार चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में पैट्रोलिंग एवं गस्त को चुस्ती के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया है। ➡️ *सूने घर का ताला तोडकर अज्ञात चोरों द्वारा 90 हजार कीमत के सोने एवं चांदी के जेवर चोरी कर हो गये थे फरार :-* थाना चीचली में प्रार्थी विजय साहू निवासी ढाना द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि उसके सूने घर में अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर का ताला तोडकर नगदी एवं सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 301/2023 धारा 457, 380 भादवि पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया था। 👉 *मुखबिर एवं तकनीकी माध्यमों से चोरी तक पहुची पुलिस टीम, आरोपियों जप्त किये गये चोरी किये गये सोने, चांदी के जेवर :-* प्रार्थी विजय साहू निवासी ढाना के सूने घर में ताला तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना चीचली पुलिस द्वारा मुखबिर को सक्रीय कर एवं तकनीकी माध्यमों से जानकारी एकत्रित कर आरोपी हेमराज सेन, निवासी खुरई, जिला सागर एवं अमन कचेरा एवं कुनाल राजपूत निवासी बारहबडा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी गिरफ्तार आरोपियों से लगभग 90 हजार कीमत के सोनू, चांदी के जेवर एवं 15 रूपये वरामद किये गये है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। प्रकरण में शामिल एक अपचारी बालक को विधिवत कार्यवाही उपरान्त बाल न्यायालय के समक्ष पेश कर संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। ➡️ *चोर गिरोह को पकडने में इनकी रही मुख्य भूमिका :-* थाना अंतर्गत चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर गिरोह को गिरफ्त में लेने में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया, एसडीओपी, गाडरवारा, श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चीचली, उनि रोहित पटेल, प्रधान आरक्षक संजय शाह, आरक्षक सोवरन, आरक्षक महेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें