Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही हमारी सृष्टि बनती है। -मुनि श्री समता सागर

अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमत 2 लाख 56 हजार 500 रू का जप्त

वन विभाग की टीम का कहना है कि शिकार को लेकर दो वन्यजीवों के बीच हुई भिड़ंत में तेंदुए की मौत की आशंका

वीरेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त,

पंचायत चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सिवनी में शुरू की संगठन विस्तार की तैयारी,

: नरसिंहपुर,ठेमी पुलिस को बड़ी सफलता, गंभीर अपराध में लगभग 6 माह से फरार 3 आरोपियों को लिया गया अभिरक्षा में, तीनों आरोपियों पर घोषित किया गया था 5 हजार रूपये का नगद इनाम

Aditi News Team

Mon, May 20, 2024
संदीप राजपूत,नरसिंहपुर  पुलिस अधीक्षक,अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना ठेमी पुलिस को बड़ी सफलता, गंभीर अपराध में लगभग 6 माह से फरार 3 आरोपियों को लिया गया अभिरक्षा में, तीनों आरोपियों पर घोषित किया गया था 5 हजार रूपये का नगद इनाम। नरसिंहपुर। पुलिस थाना ठेमी जिला नरसिंहपुर में दिनांक 16.01.2024 को आवेदक लखन केवट पिता धनीराम केवट, नि. ग्राम गुडवारा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 30/2024 धारा 294,324,506 बढायी गयी घारा 341,323,326,34 भादवि, पंजीबध्द होकर विवेचना में लिया गया था। उक्त घटना में आरोपी तखत सिंह लोधी ने आहत आशीष के सिर में नुकीली हथियार से मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचायी जिससे आशीष मेडिकल कालेज जबलपुर में भर्ती रहा और आहत द्वारा घटना के संबंध में दिये गये कथनों से आरोपी (1) तखत सिंह लोधी, (2) गोपाल लोधी, (3) धरम लोधी के द्वारा रास्ता रोककर अशलील गालियां देकर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर जान से मारने की धमकी दी गई लेख कराया गया था। घटना को घटित कर आरोपी हो गये थे फरार :-उक्त प्रकरण में घटना घटित कर घटना स्थल से ही सभी आरोपी फरार हो गये थे, थाना ठेमी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास करने के बाद भी आरोपियों को अभिरक्षा में लेने में काई सफलता प्राप्त नही हो पा रही थी। आरोपियों की सूचना देने वाले एवं अभिरक्षा में लेने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी थी 5 हजार के नगद इनाम की घोषणा :- लंबे समय से फरार चल रहे गंभीर अपराध के आरोपियों की सूचना देने एवं अभिरक्षा में लेने हेतु दिनांक 13.05.2024 को पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा 5000 रुपये का ईनाम उध्दघोषित की जाकर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। एक आरोपी को रल्वे स्टेशन, नरसिंहपुर से लिया गया अभिरक्षा में :-गठित की गयी टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी एवं अभिरक्षा में लेने हेतु निर्देश के पालन में गोपनीय सूचनाकर्ताओं को को सक्रीय किया गया एवं तकनीकी माध्यमों का उपयोग किया गया जिस पर दिनांक 19.05.2024 को आरोपी धरम पिता ख्याल सिंह पटैल नि. गुडवारा को रेल्वे स्टेशन, नरसिंहपुर के पास होने की सूचना प्राप्त हुयी सूचना प्राप्त होते ही गठित की गयी टीम द्वारा घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी को अभिरक्षा में लेने में सफलता प्राप्त हुयी। दो आरोपियों को नर्मदापुरम से लिया गया अभिरक्षा में :- अभिरक्षा में लिये बये आरोपी धरम सिंह पटेल से पूछताछ करने पर उसके द्वारा शेष दो आरोपियों के नर्मदापुरम में होने की जानकारी दी गयी जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी गोपाल पिता तखतसिह लोधी उम्र 28 वर्ष नि. गुडवारा, तखतसिंह लोधी पिता ख्याल सिंह लोधी उम्र 52 वर्ष नि. गुडवारा को दिनांक 20.05.2024 को अभिरक्षा में लेने में सफलता प्राप्त हुयी। लंबे समय से फरार आरोपियों की पतासाजी एवं अभिरक्षा में लेने में इनकी रही मुख्य भूमिका :- थाना ठेमी के गंभीर अपराध में लगभग 6 माह से फरार चल रहे तीनों आरोपियों की पतासाजी एवं अभिरक्षा में लेने में पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में एवं अति. पुलिस अधीक्षक,श्री नागेन्द्र पटेरिया,, अनु. अधि. (पु.) गोटेगांव, श्रीमति भावना मरावी के मार्गदर्शन में थाना ठेमी प्रभारी निरी. बी.एल. त्यागी, सउनि. राजेश तिवारी, सउनि. देवसिंग पाल, प्रआर अवधेश पटेल, आर. लक्ष्मी नागपुरे, आर. विजय वासुकी एवं आर. अजय उईके की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें