Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया गया सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

: स्टेशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता, मुंबई महाराष्ट्र से चोरी की गई इनोवा कार कीमती 20 लाख रुपए के साथ दो अंतर्राज्यीय चोर पुलिस की पकड में

Aditi News Team

Sat, Jun 22, 2024
पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना स्टेशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता, मुंबई महाराष्ट्र से चोरी की गई इनोवा कार कीमती 20 लाख रुपए के साथ दो अंतर्राज्यीय चोर पुलिस की पकड में दिनांक 20.6.2024 को विश्वस्त सूत्र से सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति दादा महाराज मंदिर के पास एक इनोवा कर क्रमांक एमएच 06 जे 9303 बेचने की बात कर रहे हैं जो चोरी कि होने की संभावना है। मुखबिर की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्ध व्यक्तित कार को लेकर भागने का प्रयास करने लगे पुलिस टीम द्वारा सूझबूझ के साथ आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जो उक्त कर को मुंबई के कोलाबा इलाके से माह अप्रैल 2024 में चोरी कर लाना बताये। आरोपी दिग्विजय प्यासी एवं भरत सेन को मौके पर अभिरक्षा में लेकर उनके विरूद्ध इस्त. क्र. 01/2024 धारा 41 (1-4) जा. फौ. 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर पुलिस थाना कुलाबा मुंबई महाराष्ट्र पुलिस को सूचना दी गई जहां पर उक्त कार के चोरी होने के संबंध में अपराध क्रमांक 77/2024 धारा 379 भादवि अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दिनांक 07.04.2024 को पंजीबद होना पाया गया। उक्त अभिरक्षा में लिए गए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय नरसिंहपुर में पेश किया गया एवं थाना कुलाबा मुंबई महाराष्ट्र पुलिस के माननीय न्यायालय मे उपस्थित होकर उक्त दोनों आरोपियों का ट्रांजिस्ट वारंट पर एवं वाहन को मुंबई महाराष्ट्र न्यायालय ले जाया गया है। उक्त कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका :- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप सराफ थाना प्रभारी स्टेशनगंज, ‌आरक्षक रत्नाकर सिह (एसएएफ) 9 वी वाहिनी रीवा, सउनि सुमित तिवारी, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह, आरक्षक श्रेय अवस्थी, लक्ष्मी नगपुरे, नंद किशोर की भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें