Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: एफएसटी द्वारा एक लाख रुपये से अधिक की नगदी ज़ब्त डोभी नाका पोस्ट पर हुई वाहन जाँच

Aditi News Team

Sun, Oct 22, 2023
एफएसटी द्वारा एक लाख रुपये से अधिक की नगदी ज़ब्त डोभी नाका पोस्ट पर हुई वाहन जाँच नरसिंहपुर 22 अक्टूबर 2023. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने विधानसभा निर्वाचन- 2023 के सफल संचालन के लिए जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में एसएसटी गठित किए गए है। जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 120- तेंदूखेड़ा के अंतर्गत डोभी नाका पर वाहनों की जांच के दौरान एसएसटी टीम द्वारा शनिवार की रात्रि 8.30 बजे वाहन क्रमांक एमपी 49 एमडी 9456 वाहन चालक रामेश्वर किरार आत्मज हरिशंकर किरार निवासी काचरकोना के वाहन की जांच की गई। वाहन चालक करेली से आ रहा था।जांच के दौरान एफएसटी द्वारा एक लाख 32 हजार रुपये नगद जप्त किए गए।राशि के संबंध में उसके द्वारा कोई भी संतोषजनक जानकारी नहीं प्रदान की गई।

Tags :

जरूरी खबरें