Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: नरसिंहपुर,दादा महाराज के पास फोर लाइन पर पलटा कंटेनर ट्रक  दो बच्चे, एक महिला घायल

Aditi News Team

Wed, Dec 25, 2024

दादा महाराज के पास फोर लाइन पर पलटा कंटेनर ट्रक  दो बच्चे, एक महिला घायल

नरसिंहपुर । जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर दादा महाराज मंदिर के पास फोर लाइन पर एक कंटेनर ट्रक के पलट जाने से एक महिला और दो बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। ट्रक सड़क से पलट कर गुड भटिया के पास पहुंचा जहां यह हादसा हुआ। घायलों में फूलवती विश्वकर्मा 29 साल पति गोविंद विश्वकर्मा ,सूर्यांश विश्वकर्मा पिता अभिलाष विश्वकर्मा 7 साल ,स्नेहा विश्वकर्मा पिता गोविंद विश्वकर्मा 3 साल शामिल हैं। फूलवती विश्वकर्मा गन्ने की भाटिया में काम करती हैं। घायलों की जानकारी लगते ही 108 एंबुलेंस पहुंची। घायलों को EMT देवाशीष नागवंशी प्राथमिक उपचार करते हुए पायलट शेख इस्लाम की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Tags :

जरूरी खबरें