Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही हमारी सृष्टि बनती है। -मुनि श्री समता सागर

अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमत 2 लाख 56 हजार 500 रू का जप्त

वन विभाग की टीम का कहना है कि शिकार को लेकर दो वन्यजीवों के बीच हुई भिड़ंत में तेंदुए की मौत की आशंका

वीरेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त,

पंचायत चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सिवनी में शुरू की संगठन विस्तार की तैयारी,

: सतना गेहूं खरीदी में गड़बड़ी के चलते जिला प्रबंधक अमित गौड़ निलंबित

Aditi News Team

Tue, May 21, 2024

सतना की गेहूं खरीदी में गड़बड़ी में जिला प्रबंधक अमित गौड़ निलंबित

प्राप्त जानकारी अनुसार आपको बता दें कि सतना जिले में उपार्जन वर्ष खरीदी 2024-25 में समर्थन मूल्य के अंतर्गत उपार्जन खरीदी केंद्र कारीगोही से दिनांक 8 मई 2024 को 8 ट्रक जिसमें गेंहू की मात्रा 2360 क्विंटल एवं दिनांक 13 मई 2024 को 5 ट्रक जिसमें गेंहू की मात्रा 1500 क्विंटल गेंहू परिवहन किया गया था जो की उक्त ट्रक गोदाम पर नहीं पहुंचे जबकि सर्वेयर के द्वारा उनको पास किया गया एवम कारपोरेशन के प्रदाय केंदो से स्वीकृत पत्रक भी जारी कर दिए गए तथा संबंधित किसानों को जिसका भुगतान भी हो गया । इस पूरे मामले में खरीदी  से 13 ट्रक गेहूं गायब होने के कारण जाँच के बाद एफआईआर दर्ज होने पर राज्य सरकार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन सतना के जिला प्रबंधक अमित गौण को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्यवाही  की है।

 

Tags :

जरूरी खबरें