Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: अवैध क्लिनिक संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Aditi News Team

Sat, Jul 27, 2024
अवैध क्लिनिक संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज रतलाम 27 जुलाई 2024 / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद चंदेलकर ने बताया कि रतलाम शहर में मनोहर सांवरिया द्वारा अंकुर होटल के ग्राउंड फ्लोर पर क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था। क्लिनिक संचालक के पास इलेक्ट्रो होम्योपैथी विधा की शैक्षणिक योग्यता पाई गई, किंतु मरीज का उपचार कर एलोपैथिक दवाइयां प्रदान की जा रही थी। शुक्रवार को रतलाम जिले के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रवि दिवेकर, तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर एवं दल के द्वारा क्लीनिक में उपलब्ध दवाइयां जप्त कर पुलिस थाने में जमा कराई गई तथा इस संबंध में एफ आई आर दर्ज कराई गई है।

Tags :

जरूरी खबरें