Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही हमारी सृष्टि बनती है। -मुनि श्री समता सागर

अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमत 2 लाख 56 हजार 500 रू का जप्त

वन विभाग की टीम का कहना है कि शिकार को लेकर दो वन्यजीवों के बीच हुई भिड़ंत में तेंदुए की मौत की आशंका

वीरेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त,

पंचायत चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सिवनी में शुरू की संगठन विस्तार की तैयारी,

: प्यार के लिए दोस्त ही बन गया दोस्त की जान का दुश्मन,चाकू से काटकर हत्या

Aditi News Team

Mon, May 13, 2024
प्यार के लिए दोस्त ही बन गया दोस्त की जान का दुश्मन,चाकू से काटकर हत्या पहले पत्थरों से सिर कूचा, फिर गर्दन पर चलाया चाकू: 2 बच्चों के पिता अंकित मीणा की बेरहमी से हत्या, सलमान 2 नाबालिग साथियों संग गिरफ्तार। राजस्थान के गंगापुर सिटी में रविवार (12 मई, 2024) को अंकित उर्फ़ नीलू मीणा का शव एक खाली प्लॉट से मिला था। 27 वर्षीय मृतक के चेहरे और सिर को पत्थरों से कूच दिया गया था और गले को रेत दिया गया। अब पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित सलमान को उसके 2 नाबालिग साथियों सहित हिरासत में लिया है। हत्या की वजह सलमान और अंकित मीणा के बीच एक लड़की को ले कर चल रहा मनमुटाव बताई जा रही है। कत्ल से पहले आरोपितों और मृतक ने एक साथ शराब पी थी। पुलिस मामले की जाँच और अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Tags :

जरूरी खबरें