Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: गाडरवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता लगभग 3 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार।

Aditi News Team

Mon, Mar 18, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना गाडरवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता लगभग 3 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार। उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा विशेष अभियान "आपरेशन प्रहार" चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जावे साथ ही सर्चिंग अभियान चलाया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जावे। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 17/03/2024 को थाना गाडरवारा की पुलिस टीम द्वारा ग्राम खैरी के कच्चे रास्ते बायपास रोड गाडरवारा में संदेह के आधार पर आरोपी संजू कुशवाहा पिता स्व.सोबरन कुशवाहा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कामती थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर को पु लिस अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष उसके कब्जे से 2 किलो 960 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा जिसकी कीमत करीबन 30,000 रुपए है, जप्त की जाकर उक्त आरोपी को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया गया । आरोपी संजू कुशवाहा पिता स्व.सोबरन कुशवाहा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कामती थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर के विरूद्ध थाना गाडरवारा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया जाकर आरोपी को ज्यूडीशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । *मुख्य भूमिका-* अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी गाडरवारा, निरीक्षक उमेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक पुनीत कटारे, प्रधान आरक्षक भास्कर पटैल, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक बालकिशन रघुवंशी, आरक्षक सुजीत बागरी, आरक्षक दिनेश पटेल, आरक्षक मोहन चौरे, आरक्षक शिवम गुर्जर,आरक्षक कुलदीप सिकरवार,आरक्षक ऐश्वर्य वेंकट की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें