Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

: प्रेमिका के घर वालों ने हाथ-पैर बांधकर यूरिन पिलाया:पहले पिटाई की, जूतों की माला पहनाई; बेसुध होने पर टांग कर टॉयलेट में ले गए.

Aditi News Team

Sat, Apr 6, 2024
प्रेमिका के घर वालों ने हाथ-पैर बांधकर यूरिन पिलाया:पहले पिटाई की, जूतों की माला पहनाई; बेसुध होने पर टांग कर टॉयलेट में ले गए. https://youtu.be/DyMkqgrw-IQ?si=dpq-cftfzPcd263T यूपी में युवक को दी तालिबानी सजा,हाथ पैर बांध जूतों की माला पहनाई,फिर पेशाब पिलाया. जानिए पूरी घटना. उप्र.मुरादाबाद में प्रेमिका के घर वालों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की। गले में जूतों की माला पहनाई। युवक को इतना मारा कि वह बेसुध हो गया। इसके बाद युवक को टांग कर टॉयलेट में गए जहां घर की महिलाओं ने यूरिन पिलाई। वीडियो सामने आने के बाद घटना के बारे में पता चला। युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीडियो 31 मार्च का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है, एक कमरे में युवक जूतों की माला पहने हुए जमीन पर बेसुध पड़ा है। कुछ लोग कमरे में आते हैं और युवक को उठाते हैं। टांग कर बाहर लाते हैं। युवक अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा है। घसीटते हुए घर के पास बने टॉयलेट में ले जाते हैं। यहां एक महिला प्लास्टिक की टूटी बोतल से यूरिन पिलाती है। युवक के पिता ने कहा-मेरे बेटे को घर से अगवा कर ले गए......!! युवक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक गांव का रहने वाला है। उसके पिता ने एसएसपी हेमराज मीणा को दिए शिकायत पत्र में कहा कि 31 मार्च की दोपहर में 3 लोग बेटे को फोन कर बुलाया था। इसके बाद उसे बंधक बनाकर उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। 3 अप्रैल को उनके बेटे के साथ हुई अमानवीय हरकत का वीडियो एक रिश्तेदार ने देखा तो उसने फोन करके घटना के बारे में बताया। इसके बाद से ही वो अपने बेटे की खोजबीन में जुटे थे। 3 अप्रैल की रात को पाकबड़ा थाने से एक कॉल आई और जानकारी दी कि उनका बेटा थाने पर है। हमारी बेटी का शारीरिक शोषण किया, उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी...!! मामले में गिरफ्तार किये गए तीनों आरोपी पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। एक आरोपी ने पुलिस को बताया, युवक ने हमारी बेटी का जीना मुश्किल कर दिया था। 10वीं में पढ़ने वाली उनकी बेटी को प्यार के जाल में फंसाया। फिर नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर शरीरिक शोषण करता रहा। युवक ने 20 दिन पहले किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। शादी के बाद भी वो हमारी लड़की का पीछा नहीं छोड़ रहा था। उस पर बार-बार मिलने के लिए प्रेशर बना रहा था। बेटी उसके बुलाने पर नहीं गई तो उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए।  

Tags :

जरूरी खबरें