Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

: कार्यालय कलेक्ट्रर (शिक्षा) जबलपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों पर 9 थानों में दर्ज 11 अपराधों की विवेचना में थाना बेलबाग पुलिस ने 4 आरोपियों को विवेचना के दौरान आये तथ्यों के संबंध में पूछताछ एवं दस्तावेजों की तस्दीक हेतु लिया पुलिस रिमाण्ड पर

Aditi News Team

Wed, Jun 12, 2024
कार्यालय कलेक्ट्रर (शिक्षा) जबलपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों पर 9 थानों में दर्ज 11 अपराधों की विवेचना कर रहे थाना प्रभारियों एवं सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह द्वारा बैठक ली जाकर आगामी विेवेचना के सम्बंध में दिये जा रहे है आवश्यक दिशा निर्देश थाना बेलबाग पुलिस ने 4 आरोपियों को विवेचना के दौरान आये तथ्यों के संबंध में पूछताछ एवं दस्तावेजों की तस्दीक हेतु लिया पुलिस रिमाण्ड पर दिनॉक 27-5-24 को कार्यालय कलेक्ट्रर (शिक्षा) जबलपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों पर 9 थाने ओमती, बेलबाग, संजीवनी नगर, ग्वारीघाट, गोराबाजार, माढोताल, तिलवारा, बरेला, भेडाघाट में धारा 420, 409, 468, 471, 120 बी भादवि के 11 अपराध पंजीबद्ध कर 21 आरोपीं को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ उपरांत केन्द्रीय जेल में निरूद्ध कराया गया था।   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, की उपस्थिति में पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में अपराधों की विवेचना कर रहे सभी थाना प्रभारियों एवं सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों की बैठक लेकर चर्चा करते हुये विवेचना के दौरान आये तथ्यों की जानकारी ली जाकर आगामी विेवेचना के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिय जा रहे हैं।   थाना बेलबाग में पंजीबद्ध अपराध क्रमंाक 275/2014 धारा 420, 409, 468, 471, 120 बी भादवि के आरोपी एकता पीटर, लॉबी मेरी साठे, अजय उमेश जैम्स एवं साजी थामस को दिनॉक 13-6-24 तक के लिये आज दिनॉक 11-6-24 को पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया, सभी आरोपियेां को क्राईस्टचर्च जबलपुर डायसन हाई स्कूल, ललित कालोनी बेलबाग ले जाया गया, थाना प्रभारी बेलबाग द्वारा विवेचना के दौरान आये हुये तथ्यों एवं दस्तावेजों की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें