Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: जबलपुर,04 शातिर मोबाईल चोर गिरफ्तार, चुराये हुये 25 मोबाईल कीमती 3 लाख रूपये के जप्त

Aditi News Team

Sun, Jan 14, 2024
04 शातिर मोबाईल चोर गिरफ्तार, चुराये हुये 25 मोबाईल कीमती 3 लाख रूपये के जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा 4 शातिर मोबाईल चोरों को गिरफृतार कर चुराये हुये 3 लाख रूपये कीमती मोबाईल जप्त किये गये है। दिनांक 13.01.2024 को थाना सिविल लाईन पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरपीएफ बैरिक रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म न.01 के पास 04 लडके काले रंग की प्लास्टिक की थैलियों में मोबाइल रखकर बहुत काम दामो में बेचने की बात कर रहे है सम्भवतः मोबाइल चोरी के है। सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी जहॉ 4 युवक खडे दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पूछा सभी ने अपने नाम 1. मो. फैजल उर्फ फैशन पिता मो. शहीद उम्र 19 वर्ष निवासी 16 क्वार्टर, हनुमानतान 2-मो. मळूव उर्फ नोनो पिता मो. हुसैन उम्र 18 वर्ष 3- नूरुद्दीन अंसारी उर्फ अज्जू उर्फ नूर पिता मोईनुद्दीन उम्र 18 वर्ष दोनो निवासी आयशा नगर खजरी खिरिया बाई पास थाना आधारताल एवं 4. मो. इमरान उर्फ बादशाह पिता मो. इवरार उम्र 21 वर्ष निवासी नेमा गार्डन गाजी नगर एफ-4 थाना गोहलपुर के रहने वाले बताए जो प्लास्टिक की थैलियों में मोबाइल फोन लिए मिले, जिनके सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिये चारों को थाने लाकर सघन पूछताछ की गई जिन्होंने जबलपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रो से मोबाइल चोरी करना बताये। चारों के कब्जे से विभिन्न कम्पनियों के 25 मोबाईल कीमती लगभग 3 लाख 7 हजार 900/- रूपये के जप्त करते हुये मोबाईल धारकों के सम्बंध में पतासाजी जारी है। उल्लेखनीय भूमिका:-चुराये हुये मोबाईल जप्त करने में थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री धीरज राज, उनि राजेश पाण्डेय, उनि विनोद दुबे प्रधान आरक्षक उमाशंकर यादव, रामशरण, आरक्षक मयंक, प्रमोद, मनीष, बुनेला, की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें