Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: जबलपुर,अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 60 बॉटल एवं 80 पाव अंग्रेजी शराब तथा स्विफ्ट कार जप्त

Aditi News Team

Mon, Dec 11, 2023
अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 60 बॉटल एवं 80 पाव अंग्रेजी शराब तथा स्विफ्ट कार जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा हुये जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा वं एसडीओपी पाटन श्री लाकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना पाटन की टीम द्वारा आरोपी को 60 बॉटल एवं 80 पाव अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी पाटन श्री नवल सिंह आर्य ने बताया कि दिनंाक 10-12-23 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि रूपेश सिंह ठाकुर निवासी ग्राम खेरी रोसरा पाटन का तेंदुखेड़ा दमोह तरफ से अवैध शराब भारी मात्रा मे सफेद रंग की कार में लेकर पाटन तरफ आ रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम बासन के आगे पाटन तेंदुखेड़ा रोड में दबिश दी गई ग्राम बासन के पास नाका मे रोड पर रूपेश ठाकुर सफेद कार क्रमांक एमपी 20 सीएल 7852 को चलाते हुये तेंदुखेड़ा तरफ से पाटन की ओर आते दिखा जिसे रोककर कार को चैक करने पर कार की डिग्गी में पांच कार्टून खाकी रंग के रखे मिले जिनमें अंग्रेजी शराब मैकडावल नम्बर वन रम की कुल 60 बाटल 750 ML वाली रखीं मिली एवं कार की पीछे वाली सीट पर रखे दोेनों कार्टून में मैकडावल नम्बर वन रम के 80 पाव रखे मिले, आरोपी रूपेश सिंह ठाकुर के कब्जे से उक्त शराब कार सहित जप्त करते हुये आरोपी रूपेश सिंह ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम खेैरी रोसरा पाटन के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहॉ से और कैसे प्राप्त की के सम्बंध में पूछताछ जारी है। *उल्लेखनीय भूमिका:-* अवैध शराब जप्त करने में उप निरीक्षक अरविन्द सिंह, आकाश दीप, प्रधान आरक्षक विजय दाहिया, आरक्षक प्रदीप शर्मा, रविकांत दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें