Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: जबलपुर,ऑन लाईन सट्टा खिलाने वाला सटोरिया पकड़ा गया

Aditi News Team

Thu, Jan 4, 2024
ऑन लाईन सट्टा खिलाने वाला सटोरिया पकड़ा गया थाना प्रभारी हनुमान ताल श्री मानस द्विवेदी ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति खैय्या मोहल्ला में नीले रंग का टीशर्ट , एवं नीला लोवर पहने है मोबाइल एवं पर्ची लिखकर हारजीत का दाव लगवाकर सट्टा खिलाकर अवैध लाभ कमा रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस केा देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम शुभम सिद्धा उम्र 32 वर्ष निवासी छोटा फुहारा तमरहाई स्कूल कोतवाली बताया, जो एण्ड्रायड मोबाइल एप्पल कम्पनी का आईफोन , एक सादा कागज, एवं नगदी 2 हजार 160 रूपये रखे मिला उक्त सट्टा संचालित करने के संबंध में पूछताछ करने पर कोैशलेन्द्र उर्फ मोनू श्रीवास निवासी गोपाल होटल घमापुर एवं कालू उर्फ बिज्जू निवासी भोपाल के कहने पर व्हाटसएप एकाउण्ट मोबाइल पर आयी लिंक Vipexch9.com, Grandexch.com, www.silverexch.com, 777exch.com के आफीशियल हेण्डल https:/vip ccmstechnology.com/withdrow/ में कौशलेन्द्र उर्फ मोनू श्रीवास एवं कालू उर्फ बिज्जू द्वारा दिये गये लिंक के माध्यम से मोबाइल एवं कागज के पर्ची में लिखकर सट्टा खिलाना बताया, आरोपी से एप्पल कम्पनी का आईफोन मोबाइल, एवं नगदी 2 हजार 160 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट एवं धारा 109, 34 भादवि के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका:-* सटोरिये को पकड़ने में उप निरीक्षक दुर्गेश मरावी, प्रधान आरक्षक नितिन जोशी, आरक्षक जयकिशोर सिंह, सौरभ तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें