Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,

: जबलपुर,क्राईम ब्रांच तथा गोरखपुर पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 4 जुआडी गिरफ्तार, नगद 18 हजार 160 रूपये जप्त

Aditi News Team

Wed, Apr 17, 2024
क्राईम ब्रांच तथा गोरखपुर पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 4 जुआडी गिरफ्तार, नगद 18 हजार 160 रूपये जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच.आर. पाण्डेय के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर की टीम द्वारा 4 जुआडियो को जुआ हुये रंगे हाथ पकडते हुये 18 हजार 160 रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी गोरखपुर श्री प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि आज दिनंाक 17-4-24 की शाम क्राईम ब्रंाच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जेडीए काम्पलेक्स के अंदर कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर क्राईम ब्रंाच एवं थाना गोरखपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जेडीए काम्पलेक्श के अंदर कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते मिले जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम रोहित कुमार जयसवाल निवासी चंडालभाटा दुर्गा मंदिर के पास गोहलपुर , विजय पटैल निवासी कालीमठ पटैल मोहल्ला थाना मदनमहल, दुर्गा प्रसाद द्विवेदी निवासी नरसिंह मंदिर के पीछे गोरखपुर, मनीष रैकवार उर्फ मन्नू निवासी गंगासागर एकता चौक गढ़ा बताये जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं 18 हजार 160 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका:-* जुआरियों केा पकड़ने में उप निरीक्षक एन एस तेकाम, आरक्षक मनोज तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, शेष नारायण राय, आरक्षक सतीष दुबे, मोहम्मद इस्माईल, रंजीत यादव, प्रदीप तेकाम की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें