Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

: जबलपुर,तलवार एवं अवैध डीजल के साथ होटल संचालक पकडा गया,जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Nov 10, 2023
जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना गोराबाजार अन्तर्गत अमर पासी पिता रेवाराम पासी उम्र 33 वर्ष निवासी तालाब के पास तिलहरी गोराबजार का एक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध कई अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है जिसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला बदर का प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर को प्रेषित किया गया था जिससे सहमत होते हुये जिला दण्डाधिकारी जबलपुर द्वारा दिनॉक 15-9-23 को अमर पासी को जिला जबलपुर एवं जबलपुर से लगे सीमावर्ती जिले मण्डला, डिण्डौरी, सिवनी नरसिंहपुर कटनी, दमोह, उमरिया की राजस्व सीमाओं से 6 माह की अवधि हेतु जिलाबदर किया गया था उक्त आदेश की तामीली करा दी गयी थी । आज दिनॉक 10-11-2023 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर का आरोपी अमर पासी तिलहरी मोड़ के पास रोड़ किनारे खडा है सूचना पर तत्काल दबिश देते हुये अमर पासी को पकडा, जिला बदर के आदेश का उल्लंधन करना पाया जाने पर अमर पासी के विरूद्ध धारा 188 भादवि एंव 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। तलवार एवं अवैध डीजल के साथ होटल संचालक पकडा गया थाना प्रभारी भेडाघाट श्री प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि आज दिनंाक 10-11-23 की दोपहर में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पिण्डरई में पटैल चाय नास्ता की दुकान में अंकित लोधी नाम का लड़का कुप्पियों में डीजल रखकर बेचते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहा है एवं दुकान में तलवारें भी रखा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई पटेल चाय नाश्ते की दुकान में एक युवक कुप्पियों में डीजल रखकर बिक्री कर रहा था तथा डीजल कुप्पी के बाजू से 2 लोहे की तलवारें भी रखे हुये था दुकान संचालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम अंकित लोधी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पिण्डरई बताया जिसके कब्जे से प्लास्टिक की केन में 20 लीटर डीजल , अवैध डीजल बिक्री के 500 रूपये, एक पाईप, चुंगी, 2 तलवारें जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं 3, 7 ई सी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय भूमिका-आरोपी को अवैध रूप से तलवार रखकर डीजल बेचते रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक अजय झारिया, प्रधान आरक्षक संतोष, देवेन्द्र राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें