Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: जबलपुर,अनाधिकृत रूप से मिट्टी का अवैध उत्खनन कर हाईवा में लोड करने वाला जेसीबी चालक एवं 3 हाईवा चालक गिरफ्तार 01 जेसीबी मशीन एवं 03 हाइवा जप्त

Aditi News Team

Thu, Oct 19, 2023
अनाधिकृत रूप से मिट्टी का अवैध उत्खनन कर हाईवा में लोड करने वाला जेसीबी चालक एवं 3 हाईवा चालक गिरफ्तार 01 जेसीबी मशीन एवं 03 हाइवा जप्त थाना प्रभारी बरगी श्री मंगल सिंह धुर्वे ने बताया कि दिनांक 18/10/23 को देर रात विश्वशनीय मुखविर से सूचना मिली की ग्राम मोहास में नहर के पास जेसीबी से अवैध रूप से चोरी से मिट्टी का उत्खनन कर हाईवा मे लोड की जा रही है। सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर दविश दी गई जहां जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई कर 3 हाईवा मे मिट्टी भर रहे लोगों को घेराबंदी कर पकडा गया। नाम पता पूछने पर जेसीबी क्रमंाक एमपी 20 डी ए 2635 के चालक नेे अपना नाम विनोद यादव उम्र 35 वर्ष निवासी गोकला थाना बरगी एवं हाईवा क्रमंाक यूपी 35 टी 1400 के चालक ने स्वरूप गौड उम्र 40 वर्ष निवासी चौरई थाना बरगी, एवं हाईवा क्रमंाक एमपी 20 एचबी 9127 के चालक ने सियाराम ठाकुर उम्र 26 वर्ष साकिन जोधपुर पडाव थाना तिलवारा तथा हाईवा क्रमंाक एमपी 19 एचए 5136 के चालक ने अनिल सिह गौड उम्र 32 वर्ष निवासी निगरी थाना बरगी बताये, सभी से लायसेंस के सम्बंध में पूछताछ करने पर लाईसेंस एवं कोई भी दस्तावेज न होना बताये तथा जेसीबी के चालक ने वाहन स्वामी महेश पटेल के कहने पर मिट्टी की खुदाई कर चोरी की मिट्टी हाईवा मे लोड करना स्वीकार किया, इसी प्रकार हाईवा चालक स्वरूप गौड ने वाहन स्वामी भगवान पुरी गोस्वामी एवं हाईवा चालक सियाराम ठाकुर ने वाहन स्वामी अभिषेक यादव तथा हाईवा चालक अनिल सिह ने वाहन स्वामी अनिकेत पटेल के कहने पर मिट्टी चोरी कर ले जाने के लिये हाईवा मे लोड करना बताया।   1 जेसीबी मशीन एवं 3 हाईवा चोरी की मिट्टी सहित जप्त करते हुये आरोपी विनोद यादव, स्वरूप गौड, अनिल सिंह, सियाराम ठाकुर, महेश पटेल, भगवान पुरी गोस्वामी, अभिषेक यादव, अनिकेत पटेल के विरुद्ध धारा 379, 414, 34 भादवि तथा धारा 53 गौण खनिज अधिनियम, 4/21 खान खनिज अधिनियम एवम धारा 130 (3)/177 एम व्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।   *उल्लेखनीय भूमिका:--* मिट्टी का उत्खनन कर हाईवा में अवैध रूप से लोड करने वाले जेसीबी चालक एवं हाईवा चालकों को गिरफृतार करने में उप निरीक्षक एन आर सिन्हा , सहायक उप निरीक्षक सुरेश तिवारी, आरक्षक अरविंद की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें