Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: जबलपुर ओमती पुलिस की कार्यवाही, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,,चुराये हुये 4 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये के जप्त

Aditi News Team

Sun, Apr 6, 2025
ओमती पुलिस की कार्यवाही, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,,चुराये हुये 4 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये के जप्त नाम पता गिरफ्तार आरोपी- सुजीत गौंड़ उर्फ धुनगा पिता राजेश उम्र 18 वर्ष निवासी परियट इमलिया मोड़ के पास पप्पू भजन के डेयरी आधारताल जप्ती- चुराये हुये 4 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये के जप्त। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मंे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाआंे पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल के नेतत्व में टीम गठित द्वारा शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराये हुये 4 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये के जप्त किये गये है। *घटना विवरण* - थाना ओमती में दिनॉक 26-3-25 को स्वाति मेश्राम उम्र 25 वर्ष निवासी साकार सनराईज अपार्टमेंट ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह एसबीआई एसएमई शाखा जबलपुर में परिवीक्षाधीन अधिकारी के पद पर कार्यरत है। रोजाना की तरह दिनॉक 24-3-25 की सुबह अपनी सुजकी एक्सिस एमपी 52 जेड ए 7379 से शाखा पहुची तथा स्कूटी को परिसर मे पार्क कर आफिस के अंदर चली गयी थी। रात लगभग 8 बजे आफिस से घर जाने के लिये बाहर निकली तो देखी जहॉ स्कूटी रखी थी वहॉ स्कूटी नहीं मिली। कोई अज्ञात चोर उसकी स्कूटी चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमंाक 179/25 धारा 303 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के घटना स्थल व आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये पतासाजी करने पर मुखबिर से सूचना मिली कि फुटेज मे मिले हुलिये का चिन्हित युवक शारदा मंदिर बरेला के पास एक एक्सिस स्कूटी लिये खडा है। सूचना पर शारदा मंदिर के पास दबिश दी चिन्हित हुलिये का युवक खडा दिखा जो पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम सुजीत गौंड़ उर्फ धुनगा उम्र 18 वर्ष निवासी परियट इमलिया मोड़ के पास पप्पू भजन के डेयरी मे आधारताल बताया, लिये हुये एक्सिस स्कूटी के सम्बंध मे पूछताछ करने पर उक्त एक्सिस स्कूटी दिनॉक 24-3-25 को पुल नम्बर 2 के पास स्थित एसबीआई बैक के सामने से नीले रंग की एक्सिस चोरी करना स्वीकार करते हुये कुछ दिन पूर्व टीव्हीएस अपाचे मोटर सायकिल सदर चौपाटी से , एक काले रंग की हीरो स्पलेण्डर मोटर सायकिल ग्वारीघाट से तथा एक काले रंग की हीरो पैशन मोटर सायकिल एसबीआई बैंक के पास मढाताल से चोरी कर चुराई हुई तीनों मोटर सायकिल को बरेला में शारदा मंदिर के पास कप्तान के मकान के पास सुनसान जगह में छिपाकर रखना स्वीकार किया। आरोपी से चुराई हुई एक्सिस एमपी 52 जेड ए 7379 तथा आरोपी की निशादेही पर छिपाकर रखी हुई टीव्हीएस अपाचे मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एमएस 3172 , बिना नम्बर की काले रंग की हीरो स्प्लेण्डर, हीरो पैशन प्रो मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एमडब्ल्यू 6210 कीमती लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये की जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 4/25 धारा 35(1)(ई ) बीएनएसएस के तहत कायवाही की गयी। *उल्लेखनीय भूमिका-* वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराये हुये 4 दुपहिया वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल के नेतत्व में सहायक उप निरीक्षक खेमकरण डेहरिया, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र, आरक्षक राजवीर, प्रमोद, शिवसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें