Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: जबलपुर,"ऑपरेशन शिकंजा’’ अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी युवक गिरफ्तार 25 पेटी देशी एवं विदेशी शराब कीमती 1 लाख रुपए की तथा परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जप्त

Aditi News Team

Wed, Sep 13, 2023
"ऑपरेशन शिकंजा’’ अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी युवक गिरफ्तार 25 पेटी देशी एवं विदेशी शराब कीमती 1 लाख रुपए की तथा परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच.आर. पाण्डेय के मार्ग दर्शन में थाना गोरखपुर की टीम द्वारा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी को गिरफ्तार कर 24 पेटी में 1200 पाव देशी शराब एवं 1 पेटी में 12 बॉटल अंग्रेजी शराब कीमती 1 लाख रूपये की तथा स्विफ्ट कार जप्त की गयी है।   थाना प्रभारी गोरखपुर श्री प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि आज दिनांक 13-9-23 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि महानद्दा खालसा कॉलेज वाली गली मे अंदर की तरफ एक सफेद रंग की कार में कुछ लोग भारी मात्रा मे शराब रखे विक्रय करने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, महानद्दा खालसा कालेज के बाजू वाली गली में सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमाक एमपी 20 सीएल 4626 खडी दिखी जिसके अंदर ड्रायवर सीट पर ड्राईवर एवं ड्रायवर सीट के बाजू मे एक व्यक्ति तथा पीछे वाली सीट में 2 व्यक्ति बैठे तथा पीछे वाली सीट में कुछ कार्टून रखे दिखे, कार मे बैठे व्यक्ति पुलिस केा देखकर भागने लगे, 3 व्यक्ति संकीर्ण रास्ते का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए, घेराबंदी कर ड्रायवर सीट पर बैठे युवक को पकड़ा जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम अंशुमन विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी बस स्टेण्ड बीटीआई कालोनी बरेला बताते हुये पुलिस को आता देखकर भागने वालों के नाम सूरज बाबरिया निवासी संजयगांधी नगर बागड़ी मोहल्ला केण्ट , सागर बंसल निवासी ककरैया तलैया गोरखपुर, आदर्श ठाकुर निवासी गोरखपुर आर्य समाज मंदिर के पास बताये। कार की तलाशी लेने पर पीछे की सीट मे एक कार्टून में बैगपाईपर अंग्रेजी शराब की 12 बाटल एवं 14 कार्टून में 700 पाव देशी शराब तथा कार के पीछे वाली डिक्की मंे 10 कार्टून में 500 पाव देशी शराब के रखी मिली, पूछताछ पर उक्त शराब कटनी में सूरज बावरिया, सागर बंसल, आदर्श ठाकुर द्वारा कटनी ं तलाब के पास सुनसान क्षेत्र में सूरज बाबरिया द्वारा किसी व्यक्ति से बातचीत कर खरीदना तथा शराब के कार्टून में चारों की बराबर हिस्सेदारी होना बताया, आरोपी अंशुमन विश्वकर्मा के कब्जे से 24 पेटी में 1200 पाव देशी शराब एव 1 पेटी में 12 बाटल बैगपाईपर अंग्रेजी शराब कीमती 1 लाख रूपये की तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2), 42 म.प्र. आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार आरोपियों की तलाश जारी है।   *उल्लेखनीय भूमिका:-* अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त करने में प्रधान आरक्षक दीपक मिश्रा, दिनेश गुर्जर, आरक्षक सुजीत त्रिपाठी, सुजीत मिश्रा, की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें