Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: जबलपुर,"ऑपरेशन शिकंजा’’ ग्वारीघाट पुलिस की कार्यवाही नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 20 नग नशीले इंजैक्शन, 10 सिरिंज तथा बिक्री के 320 रूपये जप्त

Aditi News Team

Tue, Oct 3, 2023
"ऑपरेशन शिकंजा’’ ग्वारीघाट पुलिस की कार्यवाही नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 20 नग नशीले इंजैक्शन, 10 सिरिंज तथा बिक्री के 320 रूपये जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री कमल मौर्य तथा नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में थाना ग्वारीघाट की टीम द्वारा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर 20 नशीले इंजैक्शन 10 सिरिंज तथा बिक्री के 320 रूपये जप्त किये गये है।   थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री नेहरू सिंह खण्डाते ने बताया कि आज दिंनाक 2-10-23 को शाम विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि टैेगोर नगर निवासी पवन बेन चण्डी माता मंदिर के पीछे मैदान में अवैध इंजेक्शन बेच रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई लोगों की भीड़ लगी थी एक व्यक्ति प्लास्टिक की 2 पन्नियां लिये खडे होकर लोगों को इंजेक्शन देकर पैसे लेकर रख रहा था, मौजूद भीड़ पुलिस को देखकर भाग गयी, इंजेक्शन बेचने वाले को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम पवन बेन उम्र 20 वर्ष निवासी गनपत का बाड़ा भैरो बाबा मंदिर के पास टैगोर नगर बताया जो तलाशी लेने पर पन्नी में बूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन की 2 एमएल की 10 शीशियां तथा दूसरी पन्नी में 10 शीशियां पेकाविल 10 एमएल की, एवं 10 सीरेन्ज तथा बिक्री के 320 रूपये नगद रखे मिला, आरोपी के कब्जे से उक्त नशीले इंजेक्शन एवं बिक्री के रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 5/13 औषधि अधिनयम के तहत कार्यवाही की गई।   *उल्लेखनीय भूमिका-* नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रधान आरक्षक ओमनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक ब्रम्हप्रकाश मिश्रा, आरक्षक संदीप पाण्डे, की सरहानीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें