Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: जबलपुर,मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त महिला पुलिस गिरफ्त में, 1 किलो 290 ग्राम गांजा, 1 मोबाइल एवं 350 रूपये जप्त

Aditi News Team

Mon, Jan 22, 2024
मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त महिला पुलिस गिरफ्त में, 1 किलो 290 ग्राम गांजा, 1 मोबाइल एवं 350 रूपये जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है । आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच आर पाण्डे के मार्गदर्शन में थाना गोरखपुर की टीम द्वारा 1 किलो 290 ग्राम गांजा के साथ महिला को रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी गोरखपुर श्री एम.डी. नागौतिया ने बताया कि दिनंाक 21-1-24 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला जिसकी उम्र लगभग 30-35 वर्ष है, अपने हाथ में एक थैला लिये है जिसमे अवैध मादक पदार्थ गंाजा रखे है जो पुराना बस स्टेण्ड से छोटी लाईन तरफ आयेगी, यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडी जायेगी। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से मुख्बिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी, छोटी लाईन हाउबाग स्टेशन के मैदान के पास मुखबिर के बताये हुलिये की महिला खडी दिखी जो अपने हाथ में एक नीले सफेद रंग का थैला लिये थी, जिसे घेराबंदी कर पकडा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम शालिनी राव उर्फ जान्हवी उम्र 32 वर्ष निवासी श्रीनाथ की तलैया थाना लार्डगंज बतायी जिसे सूचना से अवगत कराते हुये हाथ में लिये हुये थैले की तलाशी लेने पर थैले के अंदर प्लास्टिक की पन्नी मे मादक पदार्थ गांजा रखे मिली, तौल करने पर 1 किलो 290 ग्राम गंाजा कीमती लगभग 10 हजार रूपये का होना पाया गया, आरोपिया शालिनी राव उर्फ जान्हवी राव के कब्जे से 1 किलो 290 ग्राम गांजा, 1 कीपेड मोबाइल एवं नगद 350 रूपये जप्त कर आरोपिया शालिनी राव उर्फ जान्हवी के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय भूमिका:- आरोपिया केा मादक पदार्थ गंाजे के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक रावेन्द तिवारी, प्रधान आरक्षक सत्यनारायण, आरक्षक जावेद, सुजीत त्रिपाठी , सुजीत मिश्रा, महिला आरक्षक शिवानी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें