Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: जबलपुर,थाना बरगी पुलिस की कार्यवाही, अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त शराब तस्कर गिरफ्तार, 1500 पाव देशी शराब कीमती लगभग सवा लाख रुपए की एवं परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त

Aditi News Team

Sun, Dec 24, 2023
जबलपुर,थाना बरगी पुलिस की कार्यवाही, अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त शराब तस्कर गिरफ्तार, 1500 पाव देशी शराब कीमती लगभग सवा लाख रुपए की एवं परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा हुये जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्ष्क बरगी श्री सुनील नेमा के मार्ग दर्शन में थाना बरगी की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1500 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी बरगी श्री मंगल सिंह धुर्वे ने बताया कि आज दिनांक 24-12-23 की रात विश्वसनीय मुखविर से सूचना मिली कि देशी शराब दुकान सुकरी से ब्राउन रंग की डस्टर कार क्रमांक एमपी 20 सीई 8803 में अत्याधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब परिवहन की जा रही है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान सुकरी शराब दुकान के पास दबिश दी गई शराब दुकान के पीछे डस्टर कार क्रमांक एमपी 20 सीई 8803 निकलती हुयी दिखी जिसे घेराबन्दी कर रोका गया, कार के चालक ने नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनम उर्फ अनिल यादव उम्र 35 वर्ष निवासी. उडिया मोहल्ला थाना ओमती वर्तमान पता राजुल टाउन थाना गोराबाजार बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर कार के अन्दर सीट में एवं पीछे डिक्की में खाकी रंग के 30 कार्टून रखे हुये मिले जिन्हें खोलकर देखने पर 1500 पाव देशी शराब कीमती लगभग 1 लाख 17 हजार रूपये की रखी मिली, आरोपी के कब्जे से 30 कार्टन में रखे कुल 1500 पाव देशी शराब एवं ब्राऊन रंग की डस्टर कार क्रमांक एमपी 20 सीई 8803 करते हुये आरोपी सोनम उर्फ अनिल यादव के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरोपी को पकडने में सहायक उप निरीक्षक आर.के.मिश्रा, आरक्षक राहुल भारती, अभिषेक कौरव, पोहप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें