Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

: जबलपुर,अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कराई कॉम्बिंग गस्त  कई वर्षों से फरार मामलों के पकड़े गए 315 वारंटी पकड़े गए जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करते पकड़े गये 05 आरोपी

Aditi News Team

Wed, May 29, 2024
अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने कराई कॉम्बिंग गस्त  कई वर्षों से फरार मामलों के पकड़े गए 315 वारंटी पकड़े गए जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करते पकड़े गये 05 आरोपी अवैध शराब के कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर 32 लीटर कच्ची तथा 413 पाव देशी/विदेशी शराब की गयी जप्त 03 आरोपियों को 2 चाकू, 1 बका के साथ पकड़ा गया *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किए जाने पर दिनॉक 28-05-24 की रात्रि 12 बजे से आज दिनांक 29.05.24 के प्रातः 5 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति सोनाली दुबे, तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/उप पुलिस अधीक्षक/एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी।   कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक थाने में 2-3 टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।   टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 92 गैर म्यादी वारिटयों एवं 223 गिरफ्तारी वारंटियों को पकडा गया तथा 233 जमानती वारंट तामील किए गए।     जिला बदर के आदेश का उल्लघन करते थाना घमापुर में सूरज सोंधिया उम्र 22 वर्ष निवासी चंादमारी तलैया घमापुर, थाना कैंट में सुमित उर्फ काले ठाकुर उम 25 वर्ष निवासी रांजीव गांधी नगर कटंगा कैंट, थाना गोरखपुर में छोटू उर्फ भोला चौधरी उम्र 32 र्व्ष निवासी चौधरी मोहल्ला रामपुर गोरखपुर एवं मोनू बर्मन उर्फ बंदर उम्र 28 वर्ष निवासी ककरैया तलैया गोरखपुर तथा गुन्तास सिंह उर्फ चच्चू उम्र 33 वर्ष निवासी अवतार काम्पलैक्स को पकडा गया है।   इसी प्रकार अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर 32 लीटर कच्ची तथा 413 पाव देशी/विदेशी शराब जप्त की गयी, तथा 3 आरोपियों को 2 चाकू, 1 बका, के साथ पकड़ा गया।

Tags :

जरूरी खबरें