Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

: जबलपुर,पनागर पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 7 जुआडी गिरफ्तार, नगद 1 लाख 55 हजार 550 रूपये जप्त

Aditi News Team

Sat, Feb 3, 2024
पनागर पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 7 जुआडी गिरफ्तार, नगद 1 लाख 55 हजार 550 रूपये जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्ग निर्देशन में थाना पनागर पुलिस द्वारा 7 जुआडियो को जुआ हुये रंगे हाथ पकडते हुये 1 लाख 55 हजार 550 रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी पनागर श्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि दिनॉक 2-2-2024 को रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बरझाई रोड खेत में कुछ लोग रूपयों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां अभय पटैल के मकान के पीछे खेत में कुछ जुआरी बल्व की रोशनी में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः मुकेश खत्री उम्र 32 वर्ष निवासी प्रेमनगर मदनमहल थाना गढ़ा, बलराम सिंह राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी देवनगर बुढ़ागर थाना गोसलपुर, इंदल सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम घाना थाना खम्हरिया, सौरभ पटेैल उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम दौजिया गुलैंदा थाना पनागर, मनोज पटैल उम्र 43 वर्ष निवासी राजीवगांधी नगर चेरीताल थाना लार्डगंज, देवेन्द्र राय उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम ललपुर थाना भेड़ाघाट, बालमुकुन्द चौबे उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम हृदयपुर जबलपुर नाका चौकी थाना दमोह देहात जिला दमोह बताये, जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते एंव 1 लाख 55 हजार 550 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय भूमिका:- जुआरियों केा पकड़ने में उप निरीक्षक मयंक यादव, सहायक उप निरीक्षक अजय मिश्रा, आरक्षक देशपाल, नरेन्द्र पाटिल, जयप्रकाश, अनुपम, दीपक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें