Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

: जबलपुर,क्राईम ब्रांच एवं हनुमानताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,सटोरिया सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया, सट्टा-पट्टी सहित नगद 17 हजार रूपये जप्त

Aditi News Team

Fri, Feb 16, 2024
क्राईम ब्रांच एवं हनुमानताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही सटोरिया सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया, सट्टा-पट्टी सहित नगद 17 हजार रूपये जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री राजेश सिंह राठौर के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना हनुमानताल की टीम द्वारा 1 सटोरिये को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 17 हजार रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभाारी हनुमानताल श्री मानस द्विवेदी ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि कल्लू होटल के पास गली नम्बर 5 मक्का नगर में एक युवक सट्टे के अंकों पर रूपयों का दाव लगवाकर, अवैध रूप सट्टा खिलवाते हुये लाभ कमा रहा है सूचना पर क्राईम ब्रंाच एवं थाना हनुमानताल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम रियाजुद्दीन उर्फ राजू उम्र 28 वर्ष निवासी गली नम्बर 5 हनुमानताल बताया, जो तलाशी लेने पर कब्जे में तीन नग सटटा पट्टी एवं नगद 17 हजार रूपये रखे मिला, आरोपी के कब्जे से 3 नग सट्टा पट्टी एवं 17 हजार रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका:-* सटोरिये केा पकड़ने में प्रधान आरक्षक चंद्रभान सिंह, आरक्षक सौरभ तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर, सादिक अली, हरिशंकर गुप्ता, सतेन्द्र यादव, मन्नू सिंह, मानस उपाध्याय, संतोष दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें